Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक: इजरायल के डिमोना पर हमले...
फैक्ट चेक

फैक्ट चेक: इजरायल के डिमोना पर हमले के दावे से इराक का वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि वायरल हो रहा वीडियो इराक के Nasiriyah स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी आग का है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  23 March 2026 6:20 PM IST
  • Listen to this Article
    Fire at Nasiriyah restaurant, Iraq, viral as Dimona attack

    ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह ईरान द्वारा इजरायली शहर डिमोना पर किए गए हमले के बाद का दृश्य है.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है. यह वीडियो 21 मार्च 2026 को इजरायल नहीं बल्कि इराक के Nasiriyah में रिकॉर्ड किया गया था, जब शहर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी.

    गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चौथे सप्ताह में ईरान ने अपने नतांज परमाणु फैसिलिटी पर हुए हमले के बाद दक्षिणी इजरायल के अराद और डिमोना को निशाना बनाया.

    इजरायली विदेश मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं. बता दें कि डिमोना में इजरायल का प्रमुख परमाणु संयंत्र स्थित है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर यूजर्स इस वीडियो को ईरान द्वारा डिमोना पर किए गए हमले से जोड़कर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह ईरान के पहले हमले के बाद डिमोना शहर का दृश्य है. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो इराक का है

    वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें Al Rabiaa TV के आधिकारिक एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर 21 मार्च 2026 का शेयर किया गया यही वीडियो मिला. इसके कैप्शन में इसे Central Nasiriyah के एक रेस्टोरेंट में लगी आग का बताया गया था.

    View this post on Instagram

    A post shared by Al Rabiaa TV قناة الرابعة (@alrabiaatv)


    इराक स्थित एक अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म @alfallujahNews ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए इसे Al-Nasiriyah के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग का बताया. Nasiriyah इराक का एक प्रमुख शहर है.

    घटना से संबंधित न्यूज रिपोर्ट

    संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें इस घटना से जुड़ी Iraqi News Agency (INA) समेत Title news, Nabd.com, Dorar-aliraq, 964media, Baghdadtoday और Observeriraq की रिपोर्ट मिलीं. इनमें से कुछ रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते विजुअल मौजूद हैं.

    INA की रिपोर्ट में बताया गया कि 21 मार्च को Nasiriyah में स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग में केवल संपत्ति को नुकसान हुआ, किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. जानकारी मिलते ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे और आग को आसपास फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया.

    Baghdad Today और Observer Iraq की रिपोर्ट के अनुसार, Dhi Qar प्रांत के Nasiriyah के Industrial Housing Area में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि कई परिवार इमारत के भीतर फंस गए.



    यह भी पढ़ें -कतर के रास लफान LNG हब पर ईरानी हमले से जोड़कर असंबंधित वीडियो हुए शेयर


    Tags

    Iran Israel warUS Iran WarUS-Israel Iran WarWest Asia CrisisIraqMiddle east
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में ईरान के हमले के बाद इजरायली शहर डिमोना का हाल देखा जा सकता है.
    Claimed By :  X Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!