Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. ईरानी राष्ट्रपति के हिंदू संत के...
फैक्ट चेक

ईरानी राष्ट्रपति के हिंदू संत के पैर छूने का दावा भ्रामक, क्रॉप्ड वीडियो वायरल

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान जमीन पर गिरे पेपर को उठाने के लिए झुके थे, जिसे आचार्य लोकेश मुनि उन्हें दे रहे थे, आचार्य लोकेश मुनि ने बूम से इसकी पुष्टि की.

By -  Anmol Alphonso
Published -  15 Sept 2026 4:41 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Iranian President allegedly touches Hindu saint’s feet claim

    कई भारतीय मीडिया आउटलेट ने एक वीडियो को गलत तरीके से रिपोर्ट किया, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान एक कार्यक्रम के दौरान झुकते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ दावा किया गया कि वह धर्मगुरु सतीश आचार्य के पैर छू रहे थे.

    बूम ने पाया कि मसूद पेजेश्कियान जैन भिक्षु आचार्य लोकेश मुनि द्वारा जमीन पर गिरे एक पेपर को उठाने के लिए झुके थे न कि जगद्गुरु के चरण छूने के लिए. पेजेश्कियान के बगल में खड़े इस बातचीत के साक्षी लोकेश मुनि ने भी बूम से इसकी पुष्टि की.

    इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था, जिसमें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी हिस्सा लिया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है दावा?

    वीडियो को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि मसूद पेजेश्कियान जगदगुरु सतीश आचार्य के पैर छूने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए झुक गए.

    View this post on Instagram

    A post shared by Aryan Raghuwanshi (@thepulse_360)

    आर्काइव लिंक

    एबीपी न्यूज और नवभारत टाइम्स जैसे हिंदी न्यूज आउटलेट ने भी इस वीडियो को गलत दावे के साथ रिपोर्ट किया था. हालांकि बाद में दोनों ने अपनी रिपोर्ट अपडेट कर ली.

    हमने क्या पाया:

    1) मसूद पेजेश्कियान पेन और पेपर उठाने के लिए झुके थे

    हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए हमें इस्लामी मीडिया प्लेटफॉर्म इस्मत टीवी की एक पोस्ट मिली. इस्मत टीवी ने वीडियो के बारे में गलत जानकारी देने वाले मीडिया आउटलेट को कॉल आउट करते हुए उनकी आलोचना की थी.

    The priest can also be seen bending down to pick it up, the media outlets should learn to respect the guests and not spread distorted narrative against them. pic.twitter.com/ylhw9etsPe

    — Ismat TV (@ismattvchannel) September 13, 2026


    हमने इस्मत टीवी के कैमरापर्सन सैयद हुसैन मेहदी से संपर्क किया, जो कार्यक्रम में मौजूद थे और जिन्होंने बातचीत व कार्यक्रम के वीडियो रिकॉर्ड किए थे.

    सैयद हुसैन ने बूम को बताया कि पेजेश्कियान एक पेन और एक कागज का टुकड़ा उठाने के लिए झुके थे जो जमीन पर गिर गया था. वह जगद्गुरु के पैर नहीं छू रहे थे.

    सैयद हुसैन ने बताया, "एक संत उन्हें कागज का एक टुकड़ा और पेन दे रहे थे, जो जमीन पर गिर गया. ईरानी राष्ट्रपति उसे उठाने के लिए पहले झुके. इसके बाद जगदगुरु सतीश आचार्य भी झुके, लेकिन वायरल वीडियो में इस हिस्से को एडिट कर दिया गया."

    सैयद हुसैन ने बूम के साथ बातचीत का एक लंबा वीडियो भी साझा किया, जिसमें पूरा घटनाक्रम देखा जा सकता है.


    इस पर प्रतिक्रिया के लिए बूम ने आचार्य से भी संपर्क किया. जवाब मिलने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा.

    2) पेजेश्कियान को कागज देने वाले जैन मुनि ने घटनाक्रम की पुष्टि की

    वीडियो में ईरानी राष्ट्रपति के बगल में खड़े दिख रहे जैन भिक्षु आचार्य लोकेश मुनि ने भी वायरल दावे का खंडन किया. लोकेश मुनि ने बूम को बताया कि पेजेश्कियान उस कागज के टुकड़े को उठाने के लिए झुके थे जिसे वह उन्हें देने की कोशिश कर रहे थे.

    उन्होंने बूम से कहा, "मेरे हाथ में मेरे संस्था की एक पत्रिका थी और जब मैं उसे उन्हें देने की कोशिश कर रहा था तो वह मेरे हाथ से गिर गई. यह ईरानी राष्ट्रपति की विनम्रता थी कि उन्होंने प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना खुद झुककर उसे उठा लिया."


    यह भी पढ़ें -बंगाल चुनाव: TMC सांसद सायनी घोष का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से वायरल


    Tags

    IranBRICS
    Read Full Article
    Claim :   ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने जगद्गुरु सतीश आचार्य के पैर छुए.
    Claimed By :  Social media posts and Some news outlets
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!