Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • बुर्ज खलीफा पर ईरान के हमले के दावे...
फैक्ट चेक

बुर्ज खलीफा पर ईरान के हमले के दावे से AI जनरेटेड वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि क्षतिग्रस्त बुर्ज खलीफा का यह वीडियो वास्तविक नहीं है. AI डिटेक्शन टूल्स इसके एआई जनरेटेड होने की पुष्टि करते हैं.

By -  Srijit Das
Published -  9 March 2026 6:49 PM IST
  • Listen to this Article
    AI generated video claiming Iran missile attack on Burj Khalifa

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के सैन्य संघर्ष के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच सोशल मीडिया पर दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पर ईरान द्वारा 1,800 मिसाइलें दागने के दावे से एक एआई जनरेटेड वीडियो वायरल है.

    कई AI डिटेक्शन टूल्स ने पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहे दृश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए हैं. इसके अलावा बुर्ज खलीफा पर ऐसे किसी हमले की कोई विश्वसनीय खबर नहीं है.

    ईरान और अमेरिका-इजरायल अलायंस के बीच 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए सैन्य टकराव के बाद से सोशल मीडिया पर AI से बने ऐसे विज़ुअल्स की बाढ़ आ गई जिन्हें गलत तरीके से इस संघर्ष से जोड़ा गया. एआई के जरिए फैल रही गलत जानकारी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच एक्स की प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने घोषणा की कि जो यूजर बिना जानकारी दिए एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट करेंगे, उन्हें 90 दिनों के लिए Creator Revenue Sharing से निलंबित कर दिया जाएगा.

    निकिता ने आगे यह भी दावा किया कि हाल में एक्स पर वायरल हुए वार के कई फर्जी वीडियो OpenAI के टूल Sora की मदद से बनाए गए थे, उनमें Sora का मेटाडाटा पाया गया था.

    सोशल मीडिया पर क्या वायरल?

    वायरल हो रहे इस वीडियो में बुर्ज खलीफा को क्षतिग्रस्त और भीषण आग में जलता हुआ दिखाया गया है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया, "दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa पर 1800 मिसाइलें दागे जाने का दावा सामने आया है. हर मिसाइल के निशाने पर लगने की बात कही जा रही है, जिससे हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं. इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी, संभावित कारण और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया जानने के लिए वीडियो देखें." (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो में मौजूद है विसंगतियां

    बूम को जांच के दौरान वायरल दावे और इस वीडियो की पुष्टि करने वाली कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिलीं.

    वीडियो की पड़ताल करते हुए हमने गौर किया एक फ्रेम में चल रहे लोग अचानक विकृत होकर एक-दूसरे में विलीन हो जाते हैं. इस तरह की विकृति आम तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए कंटेंट में पाई जाती है.


    एआई डिटेक्शन टूल्स ने की पुष्टि

    इसके बाद हमने DeepFake-O-Meter और Hive Moderation जैसे एआई डिटेक्शन टूल का उपयोग कर इस वीडियो का विश्लेषण किया. दोनों टूल्स से मिले परिणामों ने स्पष्ट संकेत दिया कि इस वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया था.



    यह भी पढ़ें -यूपी में खामेनेई के लिए हुए प्रदर्शन में लाठीचार्ज के दावे से पुराना वीडियो वायरल


    Tags

    Iran Israel warUS-Israel Iran WarArtificial IntelligenceBurz Khalifa
    Read Full Article
    Claim :   वायरल वीडियो में दिखाया गया कि ईरानी मिसाइल हमले के बाद दुबई का बुर्ज खलीफा धूं-धूं कर जल उठा.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!