Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • ईरान-इजरायल संघर्ष: तेल अवीव पर...
फैक्ट चेक

ईरान-इजरायल संघर्ष: तेल अवीव पर हमले के दावे से पुराना वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो का हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है. यह वीडियो अक्टूबर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  1 March 2026 2:52 PM IST
  • Listen to this Article
    Old Tel Aviv fire video shared as recent Iran-Israel attack.

    ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर इजरायली शहर तेल अवीव पर हमले के दावे से एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आवासीय परिसर से भयंकर आग की लपटें उठती दिख रही हैं.

    बूम ने पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह हाल में ईरान द्वारा तेल अवीव पर किए गए हमले से जुड़ा वीडियो नहीं है. यह वीडियो साल 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है.

    गौरतलब है कि 28 फरवरी को Operation Epic Fury के तहत अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त अभियान चलाते हुए ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया. हमले में दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल को निशाना बनाए जाने की खबर है, जिसमें लगभग 85 छात्राओं मौत हो गई.

    ईरान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी IRNA ने पुष्टि की है कि इजरायली हमले में देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की भी मृत्यु हो गई है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के तेल अवीव सहित कतर, आबू धाबी, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात समेत मध्यपूर्व के कई देशों को निशाना बनाया है.

    सोशल मीडिया पर क्या वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर बिल्डिंग में लगी आग के इस वीडियो को हालिया ईरान-इजरायल सैन्य टकराव से जोड़कर साझा किया जा रहा है. यूजर इसे ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर पेश करते हुए इसके अंग्रेजी कैप्शन में लिख रहे हैं कि यह ईरान द्वारा तेल अवीव पर किए गए मिसाइल स्ट्राइक के बाद का दृश्य है. (आर्काइव लिंक)

    एक अन्य यूजर ने इसके हिंदी कैप्शन में लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज़: Tel Aviv इस समय जल रहा है. इजरायल ने मीनाब में स्कूल पर हमला करके जो कायराना हरकत किया है उसे इसका बुरा अंजाम भुगतना होगा. 40 मासूम बच्चियों की शहादत जाया नहीं जाएगी. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो पुराना है

    पड़ताल में हमें War Intel नाम के एक्स हैंडल पर 26 अक्टूबर 2024 का पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला, जो पुष्टि करता है कि यह वीडियो 28 फरवरी से जारी ईरान-इजरायल संघर्ष से पहले का है.

    इसके कैप्शन में दी जानकारी के मुताबिक तब तेल अवीव में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी जिसे बुझाने के लिए सात फायर टीमें जुटी थीं.

    #BREAKING Massive fire in a building in Tel Aviv, 7 fire teams are working to extinguish the fire

    The cause of fire is unknown pic.twitter.com/AAxDn8vynw

    — War Intel (@warintel4u) October 26, 2024


    रिपोर्ट के मुताबिक घटना 26 अक्टूबर 2024 की है

    इजरायली न्यूज आउटलेट N12 के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी यह वीडियो 26 अक्टूबर 2024 को ही पोस्ट किया गया था. इसके हिब्रू कैप्शन में बताया गया कि तेल अवीव-याफो के Korkidi street स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए सात टीमें मौके पर काम कर रही थीं.

    आगे इस संबंध में हमें द जेरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के साथ-साथ एक अन्य न्यूज रिपोर्ट मिली. इन रिपोर्ट में भी बताया गया कि यह घटना 26 अक्टूबर 2024 की है, जब तेल अवीव स्थित एक आवासीय बिल्डिंग में आग लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए मौके पर सात टीमें जुटी थीं. हालांकि किसी भी रिपोर्ट में आग लगने का कारण नहीं बताया गया और न ही किसी हताहत की कोई सूचना दी गई है.


    यह भी पढ़ें -ईरान में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के दावे से सीरिया का वीडियो वायरल


    Tags

    Iran Israel warUSAOld videos
    Read Full Article
    Claim :   वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि ईरान ने इजरायली शहर तेल अवीव पर हमला कर दिया है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  Misleading
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!