Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक के...
फैक्ट चेक

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक के दावे से ताइवान का वीडियो वायरल

वीडियो भारत की पहली बुलेट ट्रेन का नहीं बल्कि ताइवान की नई N700ST हाई-स्पीड ट्रेन का है. इसे 15 अगस्त 2026 को जापान से ताइवान के काऊशुंग पोर्ट (Kaohsiung Port) लाया गया था.

By -  Jagriti Trisha
Published -  9 Nov 2026 5:54 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक के दावे से ताइवान का वीडियो वायरल

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन साल 2027 में शुरू करने की योजना ली गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे भारत की पहली बुलेट ट्रेन का एक्सक्लूसिव वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है. इसके साथ दावा है कि बुलेट ट्रेन के इंजन जापान से भारत पहुंच चुके हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ भ्रामक दावा किया जा रहा है. दरअसल वीडियो में ताइवान की नई N700ST हाई-स्पीड ट्रेन दिखाई दे रही है, जिसे 15 अगस्त 2026 को जापान से ताइवान के काऊशुंग पोर्ट लाया गया था.

    गौरतलब है कि देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर चलेगी, जिसे बी28 नाम दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले भारत में 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली जापान की शिंकानसेन (Shinkansen) बुलेट ट्रेन चलाई जानी थी, लेकिन उसकी डिलीवरी 2030 से पहले संभव नहीं थी. लिहाजा भारत बेंगलुरु स्थित BEML में स्वदेशी बुलेट ट्रेन तैयार कर रहा है.

    एक नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने BEML का दौरा कर बुलेट ट्रेन के निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और इसका वीडियो भी शेयर किया.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा गया और इसे बदलते भारत की तस्वीर के तौर पर पेश किया गया. वीडियो के साथ दावा किया गया कि भगवा रंग में सजी भारत की पहली बुलेट ट्रेन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं. यह भी दावा किया गया कि बुलेट ट्रेन के ये इंजन जापान से भारत लाए गए हैं.



    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो ताइवान का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें 17 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया एक यूट्यूब वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है. वीडियो के साथ चीनी भाषा में दिए गए डिस्क्रिप्शन के मुताबिक यह N700ST हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसे 15-16 अगस्त को ताइवान लाया गया था.


    16 अगस्त 2026 के एक फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट में भी मिलती-जुलती तस्वीरों के साथ इसे ताइवान की हाई- स्पीड ट्रेन N700ST का ही बताया गया था. यूट्यूब वीडियो और फेसबुक पोस्ट के विजुअल में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य के अलावा समान Spacer नंबर 03 भी देखा जा सकता है.



    अगस्त 2026 में हाई-स्पीड ट्रेन N700ST ताइवान लाई गई थी

    ताइवान की Kaohsiung Times और Taipei Times की रिपोर्ट के मुताबिक,15 अगस्त को ताइवान हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (THSRC) को जापान से मंगाए गए 12 नए ट्रेनसेट में से पहला N700ST हाई-स्पीड ट्रेनसेट मिला था. यह ट्रेन 30 जुलाई 2026 को जापान के यामागुची स्थित Hitachi की Kasado फैक्ट्री से रवाना हुई थी. N700ST जापान की N700S Shinkansen ट्रेन पर आधारित है, लेकिन इसे ताइवान की जरूरतों के मुताबिक मॉडिफाई किया गया है.

    बता दें कि मई में रेल भवन में ऐसी ही एक बुलेट ट्रेन की तस्वीर लगाई गई थी. हालांकि बाद में सफाई देते हुए बताया गया कि यह भारत की पहली बुलेट ट्रेन का असली डिजाइन नहीं बल्कि एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी.


    यह भी पढ़ें -जापान में 13 साल पहले आई सुनामी का वीडियो वर्तमान का बताकर वायरल


    Tags

    Indian RailwayUnrelated VideosTaiwanFact Check
    Read Full Article
    Claim :   यह भारत की पहली बुलेट ट्रेन का एक्सक्लूसिव वीडियो है.
    Claimed By :  Social Media Post
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!