Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. हरिद्वार में बिकिनी पहन गंगा स्नान...
फैक्ट चेक

हरिद्वार में बिकिनी पहन गंगा स्नान करती महिला का वीडियो AI एडिटेड है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो में एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई है. मूल वीडियो सोनम यादव नाम की एक क्रिएटर का है, जिसमें वह सलवार-कमीज पहने नजर आ रही हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  15 Sept 2026 4:24 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Woman shown in bikini bathing in the Ganga at Har Ki Pauri.

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिकिनी पहनकर गंगा स्नान करती नजर आ रही है. वीडियो को हरिद्वार की हरकी पैड़ी का बताते हुए कहा जा रहा है कि इस तरह के कपड़े पहनकर गंगा में डुबकी लगाना हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ है.

    बूम ने पाया कि यह एक डीपफेक वीडियो है, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से छेड़छाड़ की गई है. मूल वीडियो सोनम यादव नाम की एक क्रिएटर का है, जिसमें वह सलवार-कमीज पहने गंगा स्नान करती नजर आ रही हैं.

    इस तरह के वीडियो से साफ है कि एआई का गलत इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है. खासकर महिलाओं और विभिन्न धर्मों को निशाना बनाकर बनाए गए ऐसे वीडियो लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ समाज में नफरत और दुर्भावना को बढ़ावा दे सकते हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस वीडियो को वास्तविक मानकर शेयर कर रहे हैं और इसे अमर्यादित आचरण बताते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे हिंदुओं की आस्था और रीति-रिवाजों के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं, जबकि कुछ इसपर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    न्यूज 18 जैसे आउटलेट ने भी बिना पुष्टि के वायरल वीडियो के आधार पर इससे संबंधित खबर प्रकाशित की और सोशल मीडिया पर इसे लेकर हो रही चर्चाओं का जिक्र किया.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. मूल वीडियो में महिला ने बिकिनी नहीं पहनी

    पड़ताल के दौरान हमें सोनम यादव नाम की एक क्रिएटर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 जून का पोस्ट किया हुआ इसका मूल वीडियो मिला. वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि वह बिकिनी नहीं बल्कि सलवार-कमीज पहने गंगा में डुबकी लगा रही हैं.

    View this post on Instagram

    A post shared by Sukant (@sonam_yadav777)


    मूल वीडियो में वही लोग और वही बैकग्राउंड देखा जा सकता है. अंतर सिर्फ इतना है कि मूल वीडियो में महिला सलवार-कमीज पहने हुए हैं, जबकि वायरल वीडियो में भ्रामक दावा करने के लिए एडिट कर उनके कपड़े बदलकर उन्हें बिकिनी में दिखाया गया है.

    सोनम के अकाउंट पर उस समय के और भी वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह सलवार-कमीज में गंगा स्नान करती दिख रही हैं.

    2. AI डिटेक्शन टूल्स के परिणाम

    जानकारी के लिए हमने वीडियो को AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर चेक किया गया. Hive ने वीडियो के एआई जनित होने की संभावना 50.6 प्रतिशत बताई और इसके Seedance 2 (वीडियो जनरेशन मॉडल) से बनाए जाने का अनुमान लगाया.



    इस पर प्रतिक्रिया के लिए हमने सोनम यादव से भी संपर्क किया. जवाब मिलने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा.


    यह भी पढ़ें -कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल युवती के दावे से AI जनरेटेड तस्वीर वायरल


    Tags

    HaridwarDeepfakeArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर एक महिला बिकिनी पहनकर गंगा स्नान करती नजर आई.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!