Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. ग्वालियर में मोबाइल चोर को पकड़ती...
फैक्ट चेक

ग्वालियर में मोबाइल चोर को पकड़ती बहनों का वीडियो झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल

बूम से बातचीत में ग्वालियर पुलिस ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहा आरोपी मुस्लिम नहीं है और उसकी पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में की गई है.

By -  Anmol Alphonso
Published -  12 Aug 2026 3:16 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Two sisters catch a mobile thief in Gwalior.

    सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो बहनें एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करती नजर आ रही कर रही हैं, जिसने कथित तौर पर उनका मोबाइल फोन चुरा लिया था. इसके साथ झूठा सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है कि आरोपी एक मुस्लिम था जिसने खुद को एक हिंदू के रूप में दिखाने के लिए भगवा गमछा पहन रखा था.

    बूम ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया जिन्होंने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहा आरोपी मुस्लिम नहीं है और उसकी पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में की गई है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वीडियो को एक्स और फेसबुक पर इस झूठे दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि अब्दुल नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू का वेश धारण करने के लिए भगवा गमछा पहना और फिर लड़कियों से उनका मोबाइल फोन छीन लिया.


    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    हमने क्या पाया:

    1) घटना पर मौजूद मीडिया रिपोर्ट

    हमने गूगल लेंस का उपयोग करके रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके जरिए हमें कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं. रिपोर्ट के मुताबिक घटना 8 अगस्त को ग्वालियर के फूलबाग चौक पर हुई थी, जहां दो बहनों ने एक व्यक्ति का पीछा किया, जिसने कथित तौर पर उनका मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश की थी.

    खबरों में दोनों बहनों की पहचान 24 वर्षीय हर्षिता और रसिता अग्रवाल के रूप में की गई थी. न्यूज एजेंसी IANS ने ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के हवाले से बताया कि दोनों जुड़वा बहनें कॉलेज जा रही थीं तभी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उनका मोबाइल फोन छीन लिया. एसएसपी ने आगे बताया कि दोनों बहनों ने आरोपी का पीछा किया, पुलिस को सूचना दी और उसे पकड़ने में पुलिस की मदद की.

    Gwalior, Madhya Pradesh: Two 24-year-old twin sisters displayed remarkable courage when they chased and caught a youth who allegedly snatched a mobile phone and tried to flee. The sisters not only pursued the accused and caught him, but also confronted him before handing him over… pic.twitter.com/nx5LYq2t8b

    — IANS (@ians_india) August 8, 2026

    2) आरोपी मुस्लिम नहीं है: ग्वालियर पुलिस

    बूम ने पुष्टि के लिए ग्वालियर के पड़ाव पुलिस स्टेशन प्रभारी शैलेंद्र भार्गव से संपर्क किया. उन्होंने सांप्रदायिक दावे को खारिज करते हुए बताया कि आरोपी मुस्लिम नहीं है. उन्होंने कहा, "उसका नाम मनप्रीत सिंह है और फिलहाल वह जेल में है."


    Tags

    Madhya PradeshGwaliorCommunal Claim
    Read Full Article
    Claim :   ग्वालियर में दो बहनों का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी मुस्लिम है, जो हिंदू दिखने के लिए भगवा गमछा पहनकर आया था.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!