Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का...
फैक्ट चेक

दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का बताकर गुजरात का वीडियो वायरल

वीडियो गुजरात के गांधीनगर में वन कर्मचारियों के प्रदर्शन का है. इसका दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  4 Nov 2026 2:51 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का बताकर गुजरात का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन से जोड़कर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पुलिसकर्मी 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. वीडियो दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन का नहीं बल्कि गुजरात के गांधीनगर का है, जहां 28 अक्टूबर 2026 से वन विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

    गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के शाहदरा थाने में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ और SHO अरुण कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया था. इसके विरोध में 2 नवंबर को करीब 150 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दोनों अधिकारियों की बहाली की मांग की. फिलहाल प्रदर्शन में शामिल ACP मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    फेसबुक पर कई यूजर्स ने वीडियो के साथ दावा किया कि दिल्ली में आज पुलिसकर्मी अपने ही पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए.

    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. वीडियो गुजरात के गांधीनगर का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में शेयर किए गए ऐसे कई पोस्ट मिले, जिनमें मिलते-जुलते वीडियो को गुजरात के गांधीनगर में वन विभाग के कर्मचारियों के प्रदर्शन का बताया गया था. Gujarat Forest Department और Sangecha Navghan नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी वायरल वीडियो समेत प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं.

    2. गूगल मैप्स पर हुई लोकेशन की पुष्टि

    पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन गांधीनगर के सेक्टर 6 स्थित सत्याग्रह छावनी में हुआ था. इस जानकारी के आधार पर हमने गूगल मैप्स पर लोकेशन को जियोलोकेट किया. गूगल स्ट्रीट व्यू में वायरल वीडियो में दिखाई दे रही उन्हीं इमारतों की पहचान की जा सकती है.


    3. वेतन वृद्धि जैसी मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

    घटना से जुड़ी एबीपी न्यूज गुजराती और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के करीब 3000 वन कर्मचारी सात दिनों से वेतन वृद्धि और रिस्क अलाउंस जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया और कर्मचारी संगठनों के बीच बुधवार, 4 नवंबर को बैठक हुई. सरकार ने रिस्क अलाउंस और यूनिफॉर्म से जुड़ी मांगें मान लीं. बाकी मांगों पर मंजूरी दिलाने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन वापस ले लिया.

    दिल्ली पुलिस ने भी एक्स पर वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि इसका दिल्ली पुलिस से कोई संबंध नहीं है.


    Tags

    Delhi NewsDelhi police protestGujratGandhinagarFact Check
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवान अपने ही मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!