Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. पूरे देश में UGC लागू करने के अमित...
फैक्ट चेक

पूरे देश में UGC लागू करने के अमित शाह के बयान के दावे से फर्जी न्यूजपेपर क्लिप वायरल

बूम ने पाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूजीसी लागू करने और मायावती के बीजेपी को समर्थन देने संबंधी बयान वाली दोनों वायरल पेपर क्लिपिंग OpenAI की मदद से बनाई गई हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  18 Nov 2026 6:06 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    पूरे देश में UGC लागू करने के अमित शाह के बयान के दावे से फर्जी न्यूजपेपर क्लिप वायरल

    सोशल मीडिया पर दैनिक जागरण की दो पेपर कटिंग वायरल हो रही हैं. पहली क्लिप में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को देशभर में यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की बात कहते हुए दिखाया गया है. वहीं दूसरी क्लिप में बसपा सुप्रीमो मायावती के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है.

    बूम ने पाया कि वायरल हो रही दोनों पेपर क्लिपिंग फेक हैं, जिन्हें OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    क्लिप एक: पहली क्लिप 4 नवंबर 2026 की बताई गई है, जिसके फ्रंट पेज पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हवाले से एक खबर छापी गई है. इसमें दावा किया गया है कि उन्होंने यूजीसी कानून को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि इसे किसी भी हाल में पूरे भारत में लागू किया जाएगा.

    इस क्लिप को सच मानते हुए एक फेसबुक यूजर ने अमित शाह के कथित बयान की आलोचना की. उसने लिखा कि अगर यूजीसी कानून पूरे भारत में हर हाल में लागू किया जाएगा, तो सवर्ण समाज भी चुप नहीं बैठेगा.

    आर्काइव लिंक.

    क्लिप दो: 11 नवंबर 2026 की इस कथित पेपर क्लिपिंग में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के हवाले से दावा किया गया है कि उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है.

    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    अमित शाह और मायावती के बयान निराधार

    हमने अमित शाह द्वारा यूजीसी के नए नियमों को लेकर दिए गए कथित बयान की पड़ताल की, लेकिन हमें ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला. न ही ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट मिली, जिसमें अमित शाह के इस तरह के बयान की चर्चा हो.

    इसी तरह हमें मायावती का भी ऐसा कोई बयान नहीं मिला, जिसमें उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की बात कही हो. अगर उन्होंने इस तरह की कोई बड़ी घोषणा की होती तो खबरों में इसकी चर्चा जरूर होती.

    हमने दोनों पेपर क्लिपिंग पर गौर किया तो पाया कि इनमें 4 नवंबर और 11 नवंबर को मंगलवार का दिन बताया गया है, जबकि दोनों ही तारीखों को बुधवार था.

    मूल पेपर में ये खबरें मौजूद नहीं हैं

    हमने दैनिक जागरण के 4 नवंबर और 11 नवंबर के राष्ट्रीय संस्करण के ई-पेपर की भी पड़ताल की. इस दौरान हमने पाया कि दोनों तारीखों के ई-पेपर में वायरल क्लिपिंग में दिखाई गई खबरों जैसी कोई खबर प्रकाशित नहीं हुई है.



    पेपर क्लिप्स OpenAI की मदद से बनाई गई हैं

    अबतक साफ था कि दोनों क्लिप्स दैनिक जागरण के वास्तविक संस्करणों में नहीं छपी हैं. हमने Sightengine और Hive Moderation जैसे AI डिटेक्शन टूल्स की मदद से दोनों पेपर क्लिपिंग का विश्लेषण किया. जांच के दौरान दोनों टूल्स ने इनके AI जनरेटेड होने की संभावना 99 प्रतिशत तक बताई.

    Delete Edit


    हमने इन्हें OpenAI के इमेज वेरिफिकेशन टूल पर भी चेक किया और पाया कि इनमें OpenAI का SynthID वॉटरमार्क है, जिससे पुष्टि होती है कि दोनों पेपर क्लिपिंग OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाई गई हैं.

    Delete Edit


    Tags

    MayawatiAmit ShahDainik JagranFAKE QUOTEUGCArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   अमित शाह ने पूरे देश में हर हाल में UGC के नियमों को लागू करने की घोषणा की.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!