Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • एपस्टीन फाइल्स में यूएई के...
फैक्ट चेक

एपस्टीन फाइल्स में यूएई के राष्ट्रपति का नाम आने के दावे से एडिटेड तस्वीर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर एडिट की गई है. मूल तस्वीर में दिख रहे शख्स यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान नहीं हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  6 Feb 2026 5:25 PM IST
  • Listen to this Article
    Fake edited photo of Mohammed bin Zayed

    सोशल मीडिया पर एपस्टीन फाइल्स में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान का नाम आने के दावे से एक तस्वीर वायरल है. इस तस्वीर में मोहम्मद बिन जायद दो महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है. मूल तस्वीर में दोनों महिलाओं के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद नहीं हैं. तस्वीर में दिख रहे शख्स की पहचान मोरक्को के फुटबॉलर Marouane Chamakh के तौर पर की गई. यह तस्वीर साल 2012 से इंटरनेट पर मौजूद है.

    गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज सार्वजनिक किए. इन दस्तावेजों में करीब 2,000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें शामिल हैं.

    एपस्टीन फाइल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर की कई चर्चित हस्तियों के नाम शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद की यह कथित तस्वीर वायरल हो रही है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर मोहम्मद बिन जायद की एक अन्य तस्वीर के साथ यह एडिटेड शेयर की जा रही है. इस तस्वीर में मोहम्मद बिन जायद दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ आ रहे हैं.

    यूजर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि एपस्टीन फाइल में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल-नाहयान का भी नाम सामने आया है. यानी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने जेफरी एपस्टीन से उसके प्राइवेट आइलैंड पर मुलाकात की थी. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल तस्वीर पहले से इंटरनेट पर मौजूद है

    वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने इस तस्वीर को फर्जी बताते हुए मूल तस्वीर साझा की थी. मूल तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाओं के बीच खड़े व्यक्ति प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान नहीं हैं.

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें यही मूल तस्वीर Save Morocco नाम के फेसबुक पेज पर भी मिली. यहां यह तस्वीर 25 जनवरी 2012 को पोस्ट की गई थी, यानी एपस्टीन फाइल के सार्वजनिक किए जाने से पहले.

    यह तस्वीर एडिटेड है

    मूल तस्वीर को देखने पर स्पष्ट होता है कि वायरल तस्वीर एडिटेड है. इसमें महिलाओं के बीच खड़े शख्सके चेहरे को यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के चेहरे से बदल दिया गया है. फेसबुक पोस्ट के अरबी कैप्शन में इस शख्स की पहचान Chamakh के तौर पर की गई थी.

    नीचे वायरल तस्वीर और मूल तस्वीर के बीच तुलना देखी जा सकती है.



    मूल तस्वीर में मौजूद शख्स की पहचान फुटबॉलर Chamakh के रूप में हुई

    आगे हमें ariffino.net और hesport.com की वेबसाइट पर साल 2013-2014 की अरबी भाषा की दो रिपोर्ट मिलीं, जिनमें यह तस्वीर मौजूद थी. इन दोनों रिपोर्ट में मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से जुड़ी खबरें दी गई थीं. एक रिपोर्ट और इसके कमेंट सेक्शन में Marouane Chamakh के नाम का जिक्र किया गया था.

    इस जानकारी के आधार पर हमने पाया कि पोस्ट में जिस Chamakh का नाम मेंशन है वह मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी Marouane Chamakh हैं. Chamakh ने 2019 में 35 वर्ष की आयु में फुटबॉल से संन्यास ले लिया था.

    मिडिल ईस्ट आई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपस्टीन फाइल्स में यूएई के राष्ट्रपति का नाम शामिल है, हालांकि इसका संदर्भ अलग है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जेफरी एपस्टीन ने इस्तांबुल में सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर अनस अल-रशीद नाम के शख्स से बातचीत की थी. इस दौरान उसने कहा था, "अगर एमबीजेड (मोहम्मद बिन जायेद अल-नाहयान) ने उसे फंसाया हो तो मुझे हैरानी नहीं होगी."


    यह भी पढ़ें -जेफरी एपस्टीन के साथ जोहरान ममदानी की वायरल तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं


    Tags

    AbudhabiEdited GraphicFact CheckUAE
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीर में देखा जा सकता है कि एपस्टीन फाइल्स में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान का भी नाम सामने आया है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!