Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. टीएमसी उम्मीदवार बायरन बिस्वास...
फैक्ट चेक

टीएमसी उम्मीदवार बायरन बिस्वास द्वारा हार स्वीकारने वाला वीडियो क्रॉप्ड है

बूम ने पाया कि बायरन बिस्वास एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने जंगीपुर ईवीएम स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था.

By -  Srijit Das
Published -  27 April 2026 4:38 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    टीएमसी उम्मीदवार बायरन बिस्वास द्वारा हार स्वीकारने वाला वीडियो क्रॉप्ड है

    भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सागरदिघी से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास का एक क्रॉप्ड वीडियो साझा किया, जिसके साथ दावा किया गया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है और उन निर्वाचन क्षेत्रों के भी नाम बताए जहां टीएमसी हार रही है.

    बूम ने पाया कि मूल वीडियो में बायरन बिस्वास जंगीपुर ईवीएम स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं और एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए अपनी चिंताओं के बारे में बताते हैं.

    वायरल दावा क्या है?

    अमित मालवीय ने इस वीडियो साझा करते हुए इसके साथ एक अन्य भ्रामक दावा किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वीरभूम के अनुब्रत मंडल ने कहा है कि चुनावों के पहले चरण में टीएमसी को 15-16 सीटें भी नहीं मिलेंगी. बूम ने इस दावे की जांच की और पाया कि अनुब्रत मंडल की टिप्पणियों को इस तरह एडिट किया गया था कि ऐसा प्रतीत हो कि वह टीएमसी का जिक्र कर रहे हैं. यहां पढ़ें.

    In an epic admission, after TMC leader Anubrata Mandal said that the party could hardly win 15–16 seats in the first phase of the elections, TMC’s Sagardighi candidate Byron Biswas has now declared that he is going to lose. He also listed the names of TMC candidates (including… pic.twitter.com/8zUUlspgYm

    — Amit Malviya (@amitmalviya) April 25, 2026

    पोस्ट देखने के लिए यहां और आर्काइव करने के लिए यहां क्लिक करें.

    बायरन बिस्वास के इस वीडियो के साथ हिंदी कैप्शन में भी इसी तरह का दावा किया गया कि TMC विधायक उम्मीदवार बायरन बिस्वास ने कहा है कि मैं चुनाव हार रहा हूं और अन्य TMC उम्मीदवारों के नाम भी बताए जो चुनाव हार रहे हैं. पोस्ट देखने के लिए यहां और आर्काइव करने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमने क्या पाया:

    वायरल वीडियो क्रॉप्ड है

    हमने बांग्ला में संबंधित कीवर्ड सर्च किया ताकि इस टीएमसी नेता का पूरा भाषण ढूंढ सकें. इसके जरिए हमें 25 अप्रैल 2026 को TDN बांग्ला के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला.

    वीडियो में बायरन बिस्वास जंगीपुर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं और एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए अपनी चिंताओं के बारे में बताते हैं.

    खबरों के अनुसार टीएमसी नेता 24 अप्रैल को जंगीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे थे, जिसे फरक्का, शमशेरगंज, सूती, रघुनाथगंज, जंगीपुर और सागरदिघी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम के रूप में नामित किया गया था.

    वहां बायरन बिस्वास का केंद्रीय बलों और पुलिस के साथ विवाद हो गया, उनका आरोप था कि स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद किए जा रहे थे.


    वीडियो के लंबे वर्जन में टीएमसी नेता स्ट्रांग रूम की निगरानी प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि वह अधिकारियों द्वारा इसे 'तकनीकी खराबी' बताने वाले जवाब से संतुष्ट नहीं हैं.

    बायरन बिस्वास प्रेस को संबोधित करते हुए बताते हैं कि मतदान केंद्र के गेट के बाहर कोई एलसीडी स्क्रीन नहीं लगी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की और स्क्रीन लगाने में देरी की. बिस्वास ने यह भी आरोप लगाया कि स्क्रीन लगाए जाने के बावजूद कैमरा 20 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा.

    एक रिपोर्टर जब उनसे पूछता है कि उन्हें इस स्थिति में किस चीज का डर है, जिस पर बिस्वास जवाब देते हैं, "मैं फिर से कह रहा हूं, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में हार रहा हूं. जाकिर साहब जंगीपुर में हार रहे हैं. नूर आलम शमशेरगंज में हार रहे हैं. हमारे अमीरुल फरक्का में हार रहे हैं. मैं पूरे राज्य के बारे में नहीं कह सकता. हमारा कैमैक स्ट्रीट (टीएमसी का एक कार्यालय) राज्य की स्थिति को अच्छी तरह जानता है और केंद्रीय बल भी इसे बहुत अच्छी तरह जानते हैं..."

    टीएमसी सागरदिघी उम्मीदवार फिर विपक्षी पार्टियों का नाम लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें कोई समस्या नहीं है यदि वह फेयर तरीके से सरकार बनाते हैं. बायरन बिस्वास यह भी कहते हैं कि न तो उनकी पार्टी और न ही इसके नेता, जिनमें ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं, बलपूर्वक सत्ता हासिल करना चाहते हैं.

    साल 2023 में सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीतने के महज तीन महीने बाद बायरन विश्वास टीएमसी में शामिल हो गए. इस दल-बदल ने बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया था, क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस ने उनकी जीत में कोई भूमिका नहीं निभाई. उन्होंने इसका श्रेय अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता को दिया था.


    यह भी पढ़ें -बंगाल चुनाव: TMC सांसद सायनी घोष का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से वायरल


    Tags

    West Bengal Assembly ElectionTrinmool CongressTMCAmit Malviyacropped video
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में सागरदिघी से टीएमसी उम्मीदवार बायरन बिस्वास पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हारने वाले पार्टी उम्मीदवारों के नाम गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
    Claimed By :  BJP IT Cell Head Amit Malviya and Others
    Fact Check :  Misleading
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!