Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. बीजेपी नेताओं के स्वतंत्रता दिवस पर...
फैक्ट चेक

बीजेपी नेताओं के स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी का झंडा फहराने के दावे से असंबंधित वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि दोनों वीडियो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के नहीं, बल्कि पुराने और अलग-अलग आयोजनों के हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  18 Aug 2026 4:41 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    BJP allegedly hoisting a BJP flag instead of the national flag on Independence Day

    सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं द्वारा 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय तिरंगे की बजाय बीजेपी का झंडा फहराने के दावे से दो वीडियो वायरल हो रहे हैं.

    पहले वीडियो के साथ दावा किया गया कि यह छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है, जहां स्वतंत्रता दिवस पर BJP कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहरा रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो के साथ कहा गया कि बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने 15 अगस्त को बीजेपी का झंडा फहराया.

    बूम ने दोनों वीडियो की जांच की और पाया कि वायरल दावे गलत हैं. दोनों ही वीडियो सवतंत्रता दिवस के नहीं हैं. पहला वीडियो छतीसगढ़ के कुरूद में 22 मार्च 2026 को आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का है.

    वहीं दूसरा वीडियो 6 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड किया गया था, तब अर्जुन सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर बैरकपुर कार्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    दावा: एक

    पहले वीडियो में लोग बीजेपी का झंडा फहराते हुए 'वंदे मातरम' का नारा लगाते नजर आ रहे हैं. इसमें पीछे की तरफ बैनर पर छत्तीसगढ़ का पता देखा जा सकता है.

    सोशल मीडिया पर गुजरात कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस यूथ विंग और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं के आधिकारिक हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया. सभी ने इसके साथ दावा किया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी पार्टी का झंडा फहरा रहे हैं.


    हालांकि मामले के तूल पकड़ने और एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रिया श्रीनेत समेत कुछ अकाउंट ने यह वीडियो डिलीट कर दिया. इसके बावजूद कई यूजर्स ने वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है.

    दावा: दो

    आरजेडी के आधिकारिक फेसबुक हैंडल के अलावा सुप्रिया श्रीनेत ने दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय झंडे का अपमान करते हुए बीजेपी मंत्री अर्जुन सिंह पार्टी का झंडा फहरा रहे हैं.


    पड़ताल में क्या मिला:

    1. पहला वीडियो मार्च 2026 का है

    जांच के दौरान हमें भाजपा से जुड़े स्थानीय नेता भानु चंद्राकर द्वारा 23 मार्च 2026 का शेयर किया गया यह वीडियो मिला. इसके साथ बताया गया कि वीडियो 22-23 मार्च का कुरूद स्थित विवेकानंद मंगल भवन परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का है, जहां भाजपा के झंडे का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था.

    छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फहराया गया बीजेपी का झंडा

    वीडियो वायरल होने के बाद भानु चंद्राकर ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 अगस्त 2026 को एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया कि 22-23 मार्च को कुरूद में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी की रीति के अनुसार प्रशिक्षण से पहले भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया था.

    उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के वीडियो को गलत तरीके से कुरूद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराने के दावे से वायरल किया जा रहा है.

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhanu Chandrakar (@bhanuchandraka)


    वीडियो में दिख रहे भाजपा नेता अजय चंद्राकर के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 22 मार्च के इस आयोजन की कई तस्वीरें देखी जा सकतीं हैं.

    कांग्रेस नेताओं द्वारा वीडियो शेयर किया जाने के बाद अजय चंद्राकर ने इसकी आलोचना करते हुए साफ किया कि वीडियो स्वतंत्रता दिवस का नहीं है. उन्होंने शिकायत की कॉपी भी शेयर की जिसमें कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इस मामले में सुप्रिया श्रीनेत और इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर समेत कई लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है.

    2. दूसरा वीडियो 6 जुलाई 2026 का है

    संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें अर्जुन सिंह के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 6 जुलाई 2026 का पोस्ट किया गया यह वीडियो मिला. इसके कैप्शन के मुताबिक वीडियो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके कार्यालय के सामने रिकॉर्ड किया गया था.

    On the occasion of the 125th Birth Anniversary of Dr. Syama Prasad Mukherjee, I attended a quiz competition organized by Barrackpore Police Station under the @bkpcitypolice at Pramod Bhawan, with the participation of students from various schools.

    The programme was attended by… pic.twitter.com/YBReUdMAsm

    — Arjun Singh (@ArjunsinghWB) July 6, 2026

    मूल वीडियो में दिखाई दे रहे टाइमस्टैम्प से भी पुष्टि होती है कि वीडियो को 6 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:48 बजे रिकॉर्ड किया गया था. इस वीडियो में बीजेपी का झंडा फहराए जाने के बाद तिरंगे का ध्वजारोहण भी देखा जा सकता है.

    अर्जुन सिंह ने भी किया वायरल दावे का खंडन

    अर्जुन सिंह ने भी 15 अगस्त 2026 को अपने एक्स हैंडल से स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि वीडियो 6 जुलाई को उनके बैरकपुर कार्यालय के उद्घाटन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. साथ ही उन्होंने झूठा प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

    Opposition parties are spreading false propaganda and misleading narratives against me.
    The video posted on social media by political parties such as the @INCIndia and @RJDforIndia is not correct and far from truth.

    This video is not from the Independence Day programme. The… pic.twitter.com/mQMpyu350h

    — Arjun Singh (@ArjunsinghWB) August 15, 2026


    अडिशनल रिपोर्टिंग: श्रीजीत दास


    Tags

    Independence dayNational FlagTricolourBJPUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   बीजेपी नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की बजाय बीजेपी का झंडा फहराया.
    Claimed By :  @SupriyaShrinate and other congress handles
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!