Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. मालगाड़ी की छत पर बैठकर दिल्ली...
फैक्ट चेक

मालगाड़ी की छत पर बैठकर दिल्ली प्रदर्शन में पहुंचने के दावे से बांग्लादेश का वीडियो वायरल

बूम ने जांच में पाया कि यह वीडियो बांग्लादेश का है. इसका दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  14 Oct 2026 2:10 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    People sitting on the roof of a train in Bangladesh.

    ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करते लोगों का एक वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा ट्रेन रद्द किए जाने के बाद लोग मालगाड़ी की छत पर बैठकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वायरल दावा गलत है. यह वीडियो बांग्लादेश का है. वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक पेज RRBD ने भी दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो का मकसद बांग्लादेश की ट्रेनों में जोखिम भरी यात्रा के प्रति जागरूकता फैलाना है.

    गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सहित कई वामपंथी संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसके मद्दनेजर रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वीडियो को रेलवे के इसी आदेश से जोड़कर शेयर किया. दावा किया गया कि यात्री ट्रेनें रद्द होने के बाद लोग मालगाड़ी में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

    एक इंस्टाग्राम यूजर ने इसके साथ लिखा, 'बिहारी है तुम यात्री ट्रेनें बंद करवाओगे हम मालगाड़ी से दिल्ली पर चढ़ाई करेंगे. बिहार उलगुलान की भूमि है बिहार बदलाव संघर्ष की भूमि है. यह ट्रेन कुछ ही समय मैं दिल्ली पहुंच रही है...' (आर्काइव लिंक)

    View this post on Instagram

    A post shared by Hemraj Singh (@hemraj_singh96)


    एक फेसबुक यूजर ने दावा किया, 'अजब नजारा! सवारी ट्रेनें रद्द हुईं तो लोग मालगाड़ी में सवार हो गए! दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनों के रद्द होने की खबरों के बीच, मालगाड़ी में सवार लोगों का यह दृश्य चर्चा में है...' (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो बांग्लादेश का है

    हमने गौर किया कि वायरल वीडियो पर @RRBD का वाटरमार्क लगा है. इस हिंट के आधार पर पड़ताल करने पर हमें RRBD (Rail and Road Bangladesh) नाम के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर सितंबर 2026 में पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला. इससे स्पष्ट है कि वीडियो 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले का है.


    इस पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक RRBD (Rail and Road Bangladesh) बांग्लादेश की राजधानी ढाका से संचालित होता है और देश में सड़क, रेल और परिवहन से जुड़े मुद्दों को कवर करता है. इस पेज पर ट्रेन और रेलवे से जुड़े ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें हजारों की भीड़ नजर आती है.


    RRBD ने किया दावों का खंडन

    वीडियो वायरल होने के बाद RRBD ने 12 अक्टूबर को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए इन दावों का खंडन किया. पेज ने बताया कि उसके वीडियो कॉपी करके अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. RRBD ने स्पष्ट किया कि उसका मकसद बांग्लादेश की ट्रेनों और परिवहन नेटवर्क पर जोखिम भरी यात्रा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है.


    यह भी पढ़ें -मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच CJP की आलोचना वाले AI वीडियो वायरल


    Tags

    Cockroach Janta PartyElection Commission of IndiaDelhi protestsBangladesh video
    Read Full Article
    Claim :   ट्रेनें रद्द होने के बाद लोग मालगाड़ी की छत पर बैठकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!