Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • AIMIM नेता के साथ मुलाकात के दावे...
फैक्ट चेक

AIMIM नेता के साथ मुलाकात के दावे से दीपक कुमार की एआई जनरेटेड तस्वीर वायरल

Hivemoderation और Undetectable.ai जैसे AI डिटेक्शन टूल्स ने पुष्टि की कि AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना और दीपक कुमार की मुलाकात की बताई जा रही तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  10 Feb 2026 4:44 PM IST
  • Listen to this Article
    AI-generated image falsely claiming AIMIM woman president Rubina met Deepak Kumar

    उत्तराखंड के कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' को लेकर हुए विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महिला अध्यक्ष रुबीना ने दीपक कुमार से मुलाकात की और बुके देकर उनका स्वागत किया.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है. Hivemoderation और Undetectable.ai जैसे AI डिटेक्शन टूल्स भी इसके एआई से बने होने की पुष्टि करते हैं.

    दीपक कुमार हाल ही में उस घटना के बाद सुर्खियों में आए जब उत्तराखंड के कोटद्वार में बजरंग दल के कुछ सदस्य 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद पर उनकी दुकान 'बाबा स्कूल गारमेंट्स' से 'बाबा' हटाने को लेकर दबाव बनाने लगे. घटना 26 जनवरी की है, जिम ट्रेनर दीपक कुमार बुजुर्ग दुकानदार के साथ हो रही बदतमीजी के दौरान उनके समर्थन में आ गए और आवेश में खुद का नाम 'मोहम्मद दीपक' बता दिया.

    इसके बाद बजरंग दल के सदस्य दीपक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. उन पर ऑनलाइन विवादित सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया गया. पुलिस ने प्रदर्शनाकरियों के साथ-साथ दीपक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. इसी बीच दीपक कुमार को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हो रही इस तस्वीर में बुर्के में नजर आ रही एक महिला दीपक कुमार को बुके देते नजर आ रही है. इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, 'AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना ने की मोहम्मद दीपक की स्वागत.'

    यूजर्स तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिख रहे हैं कि 'हिंदुस्तान का ब्रांड. मोहम्मद दीपक.आज उसकी पत्नी सबसे ज्यादा मजबूत महसूस कर रही होगी- क्योंकि उसका पति नफरत से नहीं डरा, भीड़ से नहीं झुका और एक बुजुर्ग के लिए डटकर खड़ा हो गया. ऐसे मर्द के साथ हर औरत खुद को महफूज महसूस करती है.' (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    तस्वीर में मौजूद है Gemini का लोगो

    तस्वीर में पीछे खड़े लोगों के चेहरों की बनावट काफी कृत्रिम नजर आती है, जैसा कि अमूमन एआई जनरेटेड तस्वीरों में देखा जाता है. इसके अलावा तस्वीर के निचले हिस्से में गूगल के एआई चैटबॉट Gemini का वॉटरमार्क भी दिखाई देता है जिससे संकेत मिलता है कि यह तस्वीर संभवतः इसी टूल की मदद से बनाई गई है.

    एआई डिटेक्शन टूल्स ने की पुष्टि

    वेरीफाई करने के लिए हमने तस्वीर को Hivemoderation, Sightengine, Undetectable.ai और Was It AI जैसे AI डिटेक्शन टूल पर चेक किया. Hivemoderation ने तस्वीर के एआई की मदद से बनाए जाने की संभावना 62.6 प्रतिशत और Sightengine ने 88 प्रतिशत जताई.



    Undetectable.ai ने इसके वास्तविक होने की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत बताई, जिसका मतलब था कि तस्वीर के एआई जनित होने की संभावना 99 प्रतिशत है. वहीं टूल Was It AI ने भी इस तस्वीर को एआई जनरेटेड करार दिया.



    AIMIM नेताओं की दीपक कुमार से मुलाकात

    हमने AIMIM नेताओं और दीपक कुमार की मुलाकात से जुड़ी खबरों की भी तलाश की. इस दौरान हमने पाया कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दीपक कुमार की सराहना करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा और कहा, 'दीपक कुमार जैसे हिंदू आगे आ गए तो बीजेपी-आरएसएस की सरकार खत्म हो जाएगी.'

    हमने यह भी पाया कि दिल्ली AIMIM प्रदेश टीम ने दीपक कुमार से मुलाकात जरूर की थी लेकिन वायरल तस्वीर किसी वास्तविक मुलाकात की नहीं है.


    यह भी पढ़ें -जेफरी एपस्टीन के साथ जोहरान ममदानी की वायरल तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं


    Tags

    AIMIMUttarakhandArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीर में देख सकते हैं कि AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना ने 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात की और उनका स्वागत किया.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!