Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद...
फैक्ट चेक

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी अभिजीत दीपके के जंतर मंतर न छोड़ने का दावा गलत है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले का है. मूल वीडियो में अभिजीत दीपके धरना स्थल पर तिरपाल लगाने की अनुमति देने की अपील करते हुए हाथ जोड़ रहे थे.

By -  Jagriti Trisha
Published -  27 July 2026 7:47 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Abhijeet Dipke folds his hands in a viral video

    सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस अधिकारी के सामने घुटने पर बैठकर हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

    दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पुलिस कमिश्नर ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए, जिसके बाद जंतर मंतर न खाली करने वाले अभिजीत दीपके घुटनों के बल बैठकर पुलिस से रहम की भीख मांगने लगे.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    फेसबुक पर वीडियो को शेयर हुए यूजर ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद भी अभिजीत दीपके जंतर मंतर छोड़ नहीं रहे थे और प्रोटेस्ट बंद नहीं कर रहे थे. लेकिन जैसे ही यह खबर आई कि पुलिस कमिश्नर ने एक ऑर्डर जारी किया है, जिसमें असामाजिक तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ एक्शन लेने, जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट कैंसिल करने और उन्हें 12 महीने तक तिहाड़ जेल में रखने जैसे कदम उठाने का आदेश दिया गया है. इसके बाद खुद को बड़ा लीडर मानने वाले 'कॉकरोच लीडर' घुटनों के बल बैठ गए और रहम की भीख मांगने लगे कि "मुझे अकेला छोड़ दो!" (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पहले का है

    हमें सीजेपी समर्थक एक्स अकाउंट और अभिजीत दीपके के एक्स अकाउंट पर 9 जुलाई का पोस्ट किया गया यह वीडियो मिला, जो बताता है कि वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले का है.

    वीडियो में तिरपाल लगाने की गुहार कर रहे थे अभिजीत

    इसके कैप्शन में अभिजीत दीपके ने लिखा, "मैं पुलिस अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे हमें टेंट लगाने दें ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके."

    इसके कमेंट सेक्शन में भी दीपके ने बताया कि वे लोग तीन दिनों से टेंट लगाने की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि बारिश की वजह से अनशन पर बैठे लोग सो नहीं पा रहे थे और उनका सामान भी भीग रहा था.



    कई मीडिया आउटलेट ने भी खबर प्रकाशित की थी

    एबीपी न्यूज, दैनिक भास्कर और नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया कि तिरपाल लगाने की इजाजत मांगने के क्रम में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 9 जुलाई को जंतर मंतर पर पुलिस अधिकारियों के पैर पड़ते नजर आए थे.



    गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने 37 दिनों से जारी अपने प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर खाली कर दिया है. आंदोलन खत्म होने के बाद पुलिस और एनडीएमसी ने पूरे इलाके में सफाई शुरू कर दी है और प्रदर्शन स्थल से ग्राफिटी आदि को हटाया जा रहा है. फिलहाल वहां सन्नाटा है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है.


    यह भी पढ़ें -CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल से किया इनकार, घायल प्रदर्शनकारी ने क्या कहा


    Tags

    Cockroach Janta Party#Delhi Police
    Read Full Article
    Claim :   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कार्रवाई की बात सुनते ही अभिजीत दीपके हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगने लगे.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  Misleading
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!