Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • केजरीवाल ने यमुना का पानी पीते...
फैक्ट चेक

केजरीवाल ने यमुना का पानी पीते हरियाणा सीएम का अधूरा वीडियो शेयर किया

बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शेयर किया गया हरियाणा सीएम का वीडियो क्रॉप्ड है. यमुना का पानी पीते नायब सिंह सैनी के विजुअल को वीडियो में से काट दिया गया है.

By -  Shivam Bhardwaj
Published -  1 Feb 2025 7:34 PM IST
  • Listen to this Article
    fact check : Nayab singh saini spits in yamuna river, Poision in yamuna river said Arvind kejriwal
    CLAIMहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया.
    FACT CHECKबूम ने अपनी जांच में पाया कि वीडियो के लॉन्ग वर्जन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना में पानी से कुल्ला करने के बाद दोबारा पानी पीते नजर आते हैं.

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यमुना के पानी को लेकर जारी राजनीति के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया जा रहा है.

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर नायब सिंह सैनी का वीडियो शेयर करते हुए उन पर यमुना का पानी पीने का ढोंग करने और यमुना में थूक देने का आरोप लगाया है.

    बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शेयर किया गया वीडियो अधूरा है. वीडियो के लॉन्ग वर्जन में एक बार मुंह से पानी निकालने के बाद नायब सिंह सैनी दोबारा पानी पीते नजर आते हैं.

    अरविंद केजरीवाल ने अधूरे वीडियो को शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया.'

    आर्काइव लिंक

    एक्स पर एक अन्य यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया है.


    आर्काइव लिंक

    फैक्ट चेक

    बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रामक दावे के साथ क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया गया है.

    क्रॉप्ड वीडियो किया गया शेयर

    हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च के दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर 57 सेकंड का वीडियो मिला.

    वीडियो में सातवें सेकंड पर वह पानी को मुंह से निकालते हुए दिख रहे हैं लेकिन आगे वह हाथ में दोबारा पानी लेते हैं और पीते भी हैं. केजरीवाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 7 सेकंड के बाद का भाग हटा दिया गया है.


    आर्काइव लिंक

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह वीडियो हमें समाचार एजेंसी पीटीआई के एक्स हैंडल पर भी मिला. यमुना का जल पीने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाए.

    आर्काइव लिंक

    इस मामले में संबंधित गूगल कीवर्ड सर्च करने के दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं. News 18 द्वारा प्रसारित कार्यक्रम में दिखाए गए विजुअल्स में भी सीएम सैनी को यमुना का पानी पीते हुए देखा जा सकता है.


    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते अमोनिया के स्तर के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया. उन्होंने 27 जनवरी को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने और दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था.

    केजरीवाल के आरोप के जवाब में नायब सिंह सैनी हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित पल्ला गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने बहती यमुना के पानी को पीकर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करने और राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया.

    अरविंद केजरीवाल ने इसी वाकये के वीडियो के क्रॉप्ड वर्जन को शेयर करते हुए सैनी पर पानी पीने का ढोंग करने का आरोप लगाया था.

    Tags

    Delhi Elections 2025Arvind KejriwalNayab Singh SainiAAPBJPpolitics
    Read Full Article
    Claim :   हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यमुना का पानी पीने का ड्रामा किया.
    Claimed By :  Arvind Kejriwal
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!