Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. सऊदी में बांग्लादेशी कपल को हुई मौत...
फैक्ट चेक

सऊदी में बांग्लादेशी कपल को हुई मौत की सजा से जोड़कर असंबंधित तस्वीरें और वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर 2024 की है, जब इजिप्ट की इन्फ्लुएंसर गिहाद अलबाना (Gehad ElBanna) और उनके पति रमजी महमूद ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए फोटोशूट करवाया था.

By -  Jagriti Trisha
Published -  21 Oct 2026 6:27 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    सऊदी में बांग्लादेशी कपल को हुई मौत की सजा से जोड़कर असंबंधित तस्वीरें और वीडियो वायरल

    सऊदी अरब के मक्का में 'अशोभनीय कृत्य' के आरोप में 14 अक्टूबर को दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दिए जाने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो और तस्वीरें उन्हीं कपल की हैं.

    बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर 2024 की है, जब इजिप्ट की इन्फ्लुएंसर गिहाद अलबाना और उनके पति रमजी महमूद ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस करते हुए फोटोशूट करवाया था.

    वहीं बर्बरतापूर्वक सिर कलम किए जाने का वीडियो 2015 का है. इसमें सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में म्यांमार की एक महिला का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है. कब्र पर रोती-बिलखती बच्ची का वीडियो भी पुराना है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    1. एक्स पर वायरल तस्वीरों में एक कपल काबा के सामने अल्ट्रासाउंड इमेज लेकर प्रेगनेंसी अनाउंस करता नजर आता है. एक तस्वीर में पुरुष अपनी पार्टनर के गर्भ को चूमता देखा जा सकता है. इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यही उनका गुनाह था. गर्भ में पल रहे बच्चे को चूमने की सजा मौत है.'

    NewsX Live जैसे मीडिया आउटलेट ने भी अपनी वीडियो रिपोर्ट में इन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल किया है.


    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    2. इस घटना से जोड़कर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग एक महिला का सिर कलम करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने इसके साथ लिखा, 'सऊदी अरब ने मक्का के एक मस्जिद में किस करने के लिए 2 बांग्लादेशी जोड़ों को मार डाला.'


    आर्काइव लिंक.

    3. एक अन्य वीडियो में एक बच्ची कब्र पर रोती-बिलखती नजर आ रही है. इसके साथ दावा किया गया कि यह सऊदी अरब में फांसी की सजा पाने वाले कपल की बेटी है.


    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. पहली तस्वीर इजिप्ट के एक कपल की है

    प्रेगेनेंट कपल वाली तस्वीर हमें इजिप्ट की एक न्यूज वेबसाइट पर मिली. 24 दिसंबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक ये तस्वीरें ब्लॉगर गिहाद अलबाना और उनके पति रमजी महमूद की हैं. दोनों ने काबा के सामने यह फोटोशूट करवाया था.

    रिपोर्ट में अलबाना के हवाले से बताया गया कि वह काबा के सामने अपनी प्रेगनेंसी की खबर साझा करना चाहती थीं, क्योंकि एक साल पहले जब वह इसी जगह खड़ी थीं, तब उन्होंने इसके लिए प्रार्थना की थी.

    अलबाना और रमजी महमूद के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी 23 दिसंबर 2024 को पोस्ट की गईं यह तस्वीरें और वीडियो देखे जा सकते हैं.



    2. दूसरा वीडियो करीब 11 साल पुराना है

    यह वीडियो हमें Levant TV Feature Reports की 3 फरवरी 2015 को प्रकाशित रिपोर्ट में मिला. इसके साथ बताया गया कि सऊदी अरब ने ड्रग तस्करी के आरोप में एक तस्कर का सिर कलम कर दिया.

    CNN, Daily Mail और Dawn की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबरें देखी जा सकती हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब में रहने वाली म्यांमार की महिला लैला बिन्त अब्दुल मुत्तलिब बासिम का सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में सार्वजनिक रूप से सिर कलम कर दिया गया था.

    टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.



    3. कब्र पर मिट्टी डालती बच्ची का वीडियो भी पुराना है

    पड़ताल में हमें एक बांग्लादेशी यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो मिला. इसे यहां 16 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था, जबकि सऊदी अरब में 14 अक्टूबर को कपल को फांसी की सजा हुई थी. साफ है कि यह वीडियो पुराना और असंबंधित है.

    इसके अलावा 26 मई 2026 को बांग्लादेशी चैनल Sound News 24 ने भी यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था. कैप्शन के मुताबिक वीडियो में बच्ची अपने पिता की कब्र पर रो रही थी.


    क्या है पूरा मामला?

    सऊदी अरब के गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को मक्का की मस्जिद में 'अश्लील कृत्य' करने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई. हालांकि मंत्रालय ने कथित कृत्य की प्रकृति या मृत्युदंड के तरीके का खुलासा नहीं किया.

    बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट जागो न्यूज 24 के अनुसार दोनों की पहचान नजरुल इस्लाम अब्दुल बसीर और सिती अख्तर के रूप में हुई. परिवार को फांसी की जानकारी बाद में मिली. रिपोर्ट के मुताबिक सिती अख्तर नजरुल की पत्नी नहीं थीं और उनका परिवार उन्हें नहीं जानता था.


    Tags

    Saudi ArabiaUnrelated VideosBangladesh newsOld video
    Read Full Article
    Claim :   ये वीडियो और तस्वीरें सऊदी अरब में मस्जिद के अंदर अश्लील कृत्य के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को सजा दिए जाने की घटना से जुड़ी हैं
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!