Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. एक्सप्लेनर्स
  3. कनाट प्लेस पर सफेद कार का सच: पुलिस...
एक्सप्लेनर्स

कनाट प्लेस पर सफेद कार का सच: पुलिस का दावा- कुछ गैरकानूनी नहीं, वीडियो में दिखा कुछ और

दिल्ली के कनाट प्लेस पर सफेद कार को लेकर पुलिस और मीडियाकर्मियों के बीच विवाद हुआ. मीडियाकर्मियों का आरोप था कि कार के अंदर लाठियां हैं लेकिन पुलिस ने बिना देखे जाने दिया.

By -  BOOM Team
Published -  13 Oct 2026 5:42 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    कनाट प्लेस पर सफेद कार का सच: पुलिस का दावा- कुछ गैरकानूनी नहीं, वीडियो में दिखा कुछ और

    दिल्ली के कनाट प्लेस पर 11 अक्टूबर को कुछ युवक प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी और लाठी लेकर धमकाते नजर आए. इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ मीडियाकर्मी एक कार को घेरकर उसमें लाठियां होने का दावा कर रहे थे. उन्होंने वहां मौजूद पुलिस से भी उसकी जांच कराने को कहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कार को बिना देखे वहां से जाने दिया.

    वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्स पर दावा किया कि वाहन की जांच में कुछ भी गैरकानूनी और आपत्तिजनक नहीं मिला.

    पुलिस का दावा:

    नई दिल्ली डीसीपी के एक्स हैंडल से वायरल वीडियो को लेकर कहा गया, "वाहन को वेरिफिकेशन के लिए पुलिस थाने ले जाया गया था. कार में मौजूद व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया. वाहन की तलाशी में कोई भी अवैध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्लीन चिट दे दी गई."


    The truth about the vehicle check Vehicle was taken to the police station strictly for routine verification. The individual’s profile was fully vetted, and they have zero criminal record. Nothing found: A thorough inspection of the vehicle revealed absolutely nothing illegal or objectionable. Following standard due verification, the individual was cleared and allowed to leave immediately.

    — DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) October 11, 2026


    बूम को क्या मिला-

    कार की डिटेल

    वायरल वीडियो में कार का नंबर UP14HA4945 दिख रहा है - UP 14 गाजियाबाद का RTO कोड है. आरटीओ रिकॉर्ड के अनुसार, Fronx Sigma 6ab कार 21 जनवरी 2026 को रजिस्टर हुई थी और रिकॉर्ड में कार ओनर का नाम G****V P****Y लिखा है. वहीं कार के आगे के शीशे में न्यू दिल्ली बार असोसिएशन और पटियाला हाउस कोर्ट का स्टिकर लगा था. कार ओनर के नाम पर 1258 रुपये का चालान भी है.



    गाड़ी में बैठे शख्स की पहचान

    बूम द्वारा कैप्चर किए गए कार के क्लोज शॉट में अंदर कुछ लोग बैठे नजर आ रहे हैं. पीछे की सीट पर एक शख्स ब्राउन शर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रहा है.

    हमने पाया कि कनाट प्लेस पर एक कैफे के सामने लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों और कंटेट क्रिएटर को धमकाने वाला युवक भी इसी तरह के कपड़ों में देखा गया.


    वहीं गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स का नाम शिवम प्रताप सिंह हैं. आल्ट न्यूज के फाउंडर मोहम्मद जुबैर ने एक्स अकाउंट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ शिवम की तस्वीरें भी शेयर कीं. हालांकि शिवम ने अब अपनी इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टिवेट कर दी है.


    कार से लाठियां निकालते लोगों के फुटेज

    दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने इसी कार का दूसरे एंगल से वीडियो शेयर किया जिसमें गाड़ी से कुछ लोग लाठियां निकालते दिख रहे हैं.


    Proof- ये उसी गाड़ी से राइट विंग के गुंडे लाठी निकाल रहे हैं, जिस गाड़ी को कल अवधेश कुमार, मैंने, बसंत, गीतांजलि और बाकी साथियों ने रोका था। Delhi Police ने इस गाड़ी को भागने की जगह दी, बाद में ट्वीट कर दावा किया कि गाड़ी में कुछ नहीं मिला। इस वीडियो से सब सच बाहर आ रहा है। @ImAvdheshkumar @Basantrajsonu

    — Uday Bhatnagar (@udayfromearth) October 12, 2026


    बूम के कैप्चर किए गए एक अन्य वीडियो में एक शख्स प्रदर्शनकारी से पोस्टर छीनता नजर आया. इसकी पहचान हिंदू गौरक्षक दल के दीपक सिसौदिया के रूप में हुई जो गाजियाबाद का रहने वाला है. हमने यह भी पाया कि कार में मौजूद सभी युवक दीपक के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता कर रहे थे.




    मौके पर मौजूद बूम के रिपोर्टर सृजित दास ने बताया, "यह करीब शाम 4 से 5 के बीच की बात है जब कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक के सामने एक सफेद रंग की कार को लेकर विवाद हुआ. कुछ मीडियाकर्मियों ने कहा कि उन्होंने इस कार से लोगों को लाठियां निकालते देखा है. एक मीडियाकर्मी ने कार की जांच करने को कहा और इस पर पुलिस से उसकी कहासुनी भी हुई. मैंने भी कार के अंदर का विजुअल लेने की कोशिश की लेकिन उसकी विंडो पर ब्लैक फिल्म लगी थी जिससे कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था."


    सृजित ने बताया कि लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस ने बिना किसी जांच के कार को वहां से जाने दिया.

    Read Full Article
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!