Boom Live

Trending Searches

    Boom Live

    Trending News

      • फैक्ट चेक
      • एक्सप्लेनर्स
      • फास्ट चेक
      • अंतर्राष्ट्रीय
      • वेब स्टोरीज़
      • राजनीति
      • वीडियो
      • Home-icon
        Home
      • Authors-icon
        Authors
      • Careers-icon
        Careers
      • फैक्ट चेक-icon
        फैक्ट चेक
      • एक्सप्लेनर्स-icon
        एक्सप्लेनर्स
      • फास्ट चेक-icon
        फास्ट चेक
      • अंतर्राष्ट्रीय-icon
        अंतर्राष्ट्रीय
      • वेब स्टोरीज़-icon
        वेब स्टोरीज़
      • राजनीति-icon
        राजनीति
      • वीडियो-icon
        वीडियो
      Trending Tags
      TRENDING
      • #Operation Sindoor
      • #Narendra Modi
      • #Pahalgam Terrorist Attack
      • #Rahul Gandhi
      • #Waqf Amendment Act 2025
      • Home
      • रोज़मर्रा
      • Nobel prize 2021: तंज़ानिया के लेखक...
      रोज़मर्रा

      Nobel prize 2021: तंज़ानिया के लेखक Abdulrazak Gurnah को मिला साहित्य का नोबेल

      अफ़्रीकी देशों में उपनिवेशवाद का दर्द लिखने वाले लेखक को मिला इस साल का नोबेल पुरस्कार

      By - Devesh Mishra |
      Published -  7 Oct 2021 8:10 PM IST
    • Nobel prize 2021: तंज़ानिया के लेखक Abdulrazak Gurnah को मिला साहित्य का नोबेल

      गुरुवार को नोबेल कमेटी की तरफ़ से घोषणा की गई कि इस साल के साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंज़ानिया के लेखक Abdulrazak Gurnah को मिला है.

      Gurnah को ये पुरस्कार उपनिवेशवाद के प्रभावों और एक शरणार्थी के रूप में अफ्रीकी देशों के साथ साथ विकसित देशों की संस्कृतियों के बारीक अध्ययन के लिये दिया गया है. Gurnah के लेखन में उपनिवेशनाद के प्रभाव और विकसित देशों के बीच की खाई में शरणार्थियों की समस्या का मार्मिक चित्रण मिलता है.

      नोबेल कमेटी ने कहा कि Gurnah के लेखन में "उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में एक शरणार्थी के रूप में उनके भाग्य की अडिग और करुणामय पैठ है."

      BREAKING NEWS:
      The 2021 #NobelPrize in Literature is awarded to the novelist Abdulrazak Gurnah "for his uncompromising and compassionate penetration of the effects of colonialism and the fate of the refugee in the gulf between cultures and continents." pic.twitter.com/zw2LBQSJ4j

      — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2021


      #NobelPrize laureate Abdulrazak Gurnah's dedication to truth and his aversion to simplification are striking. His novels recoil from stereotypical descriptions and open our gaze to a culturally diversified East Africa unfamiliar to many in other parts of the world. pic.twitter.com/FVmk5cvomI

      — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2021

      मूल रूप से तंज़ानिया के रहने वाले Abdulrazak Gurnah(73) का जन्म 1948 में हुआ था और वे जंजीबार द्वीप पर पले-बढ़े. लेकिन 1960 के दशक के अंत में एक शरणार्थी के रूप में वह इंग्लैंड पहुंचे. Gurnah के चौथे उपन्यास 'paradise' (1994) ने उन्हें एक लेखक के रूप में पहचान दिलाई थी. उन्होंने 1990 के आसपास पूर्वी अफ़्रीका की एक शोध यात्रा के दौरान यह लिखी थी.1986 में Wole Soyinka के बाद Gurnah दूसरे ऐसे ब्लैक अफ़्रीकी समुदाय के लेखक हैं जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है.

      Gurnah कैन्टबरी स्थित University of Kent में Postcolonial literature और अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसर भी थे. उन्होंने लगभग 10 उपन्यास लिखे जिसमें Paradise और Desertion जैसे उनके कालजयी उपन्यास भी शामिल हैं.

      नोबेल कमेटी ने बुधवार को Chemistry में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम भी जारी किये थे. Benjamin C और David W.C. Macmillan ने साझा रूप से इस पुरस्कार को प्राप्त किया. इन दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है. इस उपकरण का फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है.

      BREAKING NEWS:
      The 2021 #NobelPrize in Chemistry has been awarded to Benjamin List and David W.C. MacMillan "for the development of asymmetric organocatalysis." pic.twitter.com/SzTJ2Chtge

      — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2021

      नोबेल पुरस्कार नोबेल फ़ाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक Alfred Nobel की याद में 1901 से साहित्य, विज्ञान, अर्थशास्त्र और कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक काम करने वाले लोगों को दिया जाता है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है.

      Tags

      nobel prize winnernobel prize 2021Abdulrazak gurnahTanzania
      Read Full Article
      Next Story
      Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
      Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
      X
      Or, Subscribe to receive latest news via email
      Subscribed Successfully...
      Copy HTMLHTML is copied!
      There's no data to copy!