Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • बीफ़ पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने...
फैक्ट चेक

बीफ़ पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने बयान को किया गया दोबारा वायरल

पार्टी द्वारा 2018-मेघालया एलेक्शंस के पहले बीफ़ (गौ मांस) पर दिए गए बयान को गलत प्रसंग में वायरल किया जा रहा है

By - Ashraf Khan |
Published -  15 March 2019 5:45 PM IST
  • सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ पेपर क्लिप वायरल की जा रही है। वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया गया है की यदि भाजपा फ़िर से सत्ता में आई तो नार्थ ईस्ट में बीफ़ (गौमांस) सस्ता होगा। आपको बता दें की यह ख़बर वर्ष 2017 की है जिसे आगामी लोक सभा चुनावों के ठीक पहले फ़िर से गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है |


    भाजपा फिर से केंद्र में आई तो नार्थ ईस्ट में सस्ता होगा गाय का मांस अर्थात बीफ...

    बोलो भक्तों गौ माता की जय ? pic.twitter.com/iVSc9NBonj

    — स्वाति सिंह (@1617CBA) March 13, 2019


    यह पोस्ट फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी काफ़ी वायरल है। वायरल हो रहे पोस्ट के साथ कैप्शन कहता है "भाजपा फिर से केंद्र में आई तो नार्थ ईस्ट में सस्ता होगा गाय का मांस अर्थात बीफ…बोलो गौ माता की जय"

    फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को 'अमित जानी' नामक पेज पर शेयर किया गया है।

    इस पोस्ट के आर्काइवड वर्शन को यहाँ देखा जा सकता है।

    यह पोस्ट फ़ेसबुक पर कई जगह देखा जा सकता है।

    फ़ेसबुक पर कई पेजेज़ से वायरल पोस्ट

    ट्विटर पर भी इसी तस्वीर के साथ इस पोस्ट को ट्वीट किया जा रहा है |


    भाजपा फिर से केंद्र में आई तो नार्थ ईस्ट में सस्ता होगा गाय का मांस अर्थात बीफ...

    बोलो भक्तों गौ माता की जय ? pic.twitter.com/iVSc9NBonj

    — स्वाति सिंह (@1617CBA) March 13, 2019


    फैक्टचेक

    वायरल हो रही न्यूज़ क्लिप से कुछ कीवर्ड्स निकाल कर उनका गूगल सर्च करने पर कुछ लिंक्स सामने आते हैं ।


    गूगल सर्च

    बूम ने इन लिंक्स में अमर उजाला न्यूज़ पेपर क्लिप की पीडीऍफ़ कॉपी पाई जिससे पता चला की यह न्यूज़ क्लिप दो वर्ष पुरानी है। एक पुरानी ख़बर को लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र नया रंग देकर लोगों में भ्रम फ़ैलाने की कोशिश की जा रही है।


    अमर उजाला न्यूज़ पेपर क्लिप

    भाजपा ने ये घोषणा 2018 में मेघालया में होने वाले असेंबली एलेक्शंस को मद्देनज़र रखते हुए की थी | मेघालया में क्रिश्चियन्स की संख्या ज़्यादा है |

    ज्ञात रहे की लोकसभा 2019 के चुनाव अप्रैल से शुरू होने वाले हैं । भारत भर में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे |

    Tags

    beefBJPcheapcongress amar ujalacowfakeFeaturedloksabha 2019meatnews paper clipnorth eastफ़ेकन्यूज़सोशलमीडिया
    Read Full Article
    Claim :   भाजपा के केंद्र में वापस आने पर उत्तर पूर्वी राज्यों में सस्ता होगा गौ मांस
    Claimed By :  Facebook posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!