HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

अभिनेता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार का फ़र्ज़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

बूम ने पता लगाया की यह वीडियो ऋषि कपूर के नहीं बल्कि उनकी माता कृष्णा राज कपूर के निधन के समय का है

By - Shivani Pathak | 2 May 2020 12:20 PM GMT

30 अप्रैल, 2020 को अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद, उनके अंतिम संस्कार का एक फ़र्ज़ी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होता पाया गया है । इस वीडियो में बॉलीवुड के कई अभिनेता सफ़ेद कपड़ों में एक अंतिम संस्कार की विधि के लिए आते दिखायी देते हैं । छानबीन करने पर बूम ने पाया की यह वीडियो ऋषि कपूर के नहीं बल्कि उनकी माता कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार विधि का है । स्वयं ऋषि कपूर इसमें हिस्सा नहीं ले पाए थे क्यूँकि उस समय वे कैन्सर के ट्रीटमेंट हेतु न्यूयॉर्क गए हुए थे । उन्होंने दी टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया के साथ एक इंटर्व्यू में कहा भी था की कैसे वे 29 सितम्बर, 2018 को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे और 1 अक्टूबर, 2020 को उनकी माता का निधन हो गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कैसे वह चाहते हुए भी उनके अंतिम विधि का हिस्सा नहीं बन पाए थे क्यूँकि उस समय वह उतने सशक्त नहीं थे ।

यह फ़र्ज़ी वीडियो वाट्सऐप पर इस कैप्शन के साथ साझा किया जा रहा है (हिंदी अनुवाद) "आलिया भट्ट रणबीर कपूर का साथ देने अस्पताल पहुँची" |

इसके साथ ही एक मैसेज शेयर किया जा रहा है जो कहता है (हिंदी में अनुवाद) "अभिनेता ऋषि कपूर का निधन उनके परिवार एवं उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद है परंतु फिर भी अभी के कोरोनावायरस के हालातों को देखते हुए, ख़ासकर मुंबई के हालातों को देखकर, उनके अंतिम संस्कार के लिए इतनी भीड़ करना क्या ठीक था? किसी भी अभिनेता ने मास्क्स नहीं पहने थे। यह सिलेब्रिटी मीडिया के माध्यम से सबको घर पर रहने के, बाहर ना निकलने के लिए, मास्क पहन्ने के लिए अनुरोध करते है…."

यही वीडियो हमने फ़ेसबुक पर भी शेयर किया हुआ पाया।


Full View


इस वीडियो के व्यतिरिकत एक और वीडियो हमने फ़ेसबुक पर पाया जिसका कैप्शन कहता है की वह ऋषि कपूर की अंतिम विधि का है परंतु पड़ताल करने पर बूम ने पाया की वह वीडियो ऋषि कपूर के भाई शशि कपूर की अंत विधि का है।


Full View


फ़ैक्ट चेक

बूम ने इस वीडियो की तुलना कृष्णा कपूर के अंतिम विधि के वीडियो से की और पाया कि दोनो में दिखायी देते अभिनेता एक ही हैं । दोनो वीडियो में उनके पहने कपड़े भी मेल खाते हैं।

यह वीडियो सर एच एन रिलायंस फ़ाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रीसर्च सेंटर की क्लिप से शुरू होता है।

इसके बाद आलिया भट्ट की गाड़ी यहाँ से रवाना होती नज़र आती है। यह दोनो क्लिप ऋषि कपूर के निधन के बाद मीडिया द्वारा रिलीज़ की गयी थी।

इसके बाद जो क्लिप्स आती है वह सभी कृष्णा राज कपूर के निधन के समय की हैं। कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार की विधि के वीडियो एवं फ़ोटोज़ की जाँच करने पर हमने पाया की तब अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक करण जोहर साथ में आए थे। यही क्लिप, ऋषि कपूर के अंतिम विधि के इस फ़र्ज़ी विडीओ में भी इस्तेमाल हुई है। दोनो वीडियो में भट्ट एवं जोहर के कपड़े मेल खाते है। पुराने वीडियो में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर भी आलिया भट्ट के साथ दिखायी देती है किंतु असल में ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा का हिस्सा वह नहीं बन पायी थी क्यूँकि वह दिल्ली में रहती हैं और लाक्डाउन होने के कारण उनका इतने कम समय में मुंबई आना संभव नहीं हो पाया।

कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। 


Full View


फ़ेसबुक पर शेयर किया जा रहा दूसरा वीडियो शशि कपूर की अंतिम विधि का है।

इसको ऋषि कपूर की अंतिम विधि का वीडियो बताकर शेयर किया है और एक बार फिर सिलेब्रिटीज़ पर बिना मास्क के घूमने एवं सोशल डिस्टन्सिंग का पालन ना करने का आरोप लगाया गया है |

इसके साथ साझा किया जा रहा कैप्शन कहता है (हिंदी अनुवाद) "इसमें सोशल डिस्टन्सिंग कहाँ है? सरकार से पूछिए की रूल क्या केवल माध्यम वर्गीय लोगों के लिए ही है?"

किंतु इस वीडियो में अभिनेता शाहरूख खान, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन दिखायी देते हैं और बारिश होती भी नज़र आ रही है । 30 अप्रैल को मुंबई में बारिश नहीं हुई थी और ऋषि कपूर के अंतिम विधि में शाहरूख खान एवं अमिताभ बच्चन नहीं आए थे। इस विडीओ में स्वयं ऋषि कपूर भी नज़र आते हैं। 





अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार 30 अप्रैल को चंदनवाडी के शमशान भूमि में किया गया था। इस विधि में उनके परिवार के कुछ सदस्य और क़रीबी दोस्त मास्क्स एवं ग्लव्ज़ के साथ उपस्थित थे।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर दिल्ली में होने के कारण इसका हिस्सा नहीं बन पायी। लाक्डाउन की स्थिति होने के कारण अधिक लोग इसमें शामिल नहीं हुए और सबने सोशल मीडिया के ज़रिए कपूर ख़ानदान को सांत्वना दी और ऋषि कपूर के निधन का शोक मनाया।

Related Stories