HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

हैदराबाद बलात्कार पीड़िता के अंतिम संस्कार के रूप में फ़र्ज़ी वीडियो वायरल

बूम ने पाया की वीडियो फ़र्ज़ी है एवं वास्तविक अंतिम संस्कार के वीडियो से बिलकुल अलग है

By - Saket Tiwari | 4 Dec 2019 8:53 AM GMT

फ़ेसबुक पर एक वीडियो हैदराबाद बलात्कार के बाद फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल हो रहा है | करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में एक चिटा जलती हुई दिख रही है जिसके साथ दावा किया जा रहा है की यह वीडियो बलात्कार पीड़िता का है | यह दावे फ़र्ज़ी है |

पिछले महीने की 27 तारीख को हैदराबाद में कथित तौर पर चार लोगों ने एक महिला पशुचिकित्षक के साथ दुष्कर्म कर उसे बेहरहमी से मार डाला | यह अमानवीय कृत्य के बाद पूरे देश में पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लग रही है | पुलिस और पूरा राज्य इस मामले में शक्रिय है | इस मामले को यहाँ पढ़ें

इस घटना के बाद से कई फ़र्ज़ी दावे और तरह तरह की तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं | इसी तरह का एक वीडियो आप नीचे देख सकते हैं |


हाल में दिल्ली कोर्ट में मीडिया संस्थानों के ख़िलाफ़ एक याचिका दायर की गयी है जो पीड़िता की पहचान जाहिर करने के ख़िलाफ़ है | इस याचिका के बारे में यहाँ पढ़ें |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने "हैदराबाद बलात्कार पीड़िता का अंतिम संस्कार" कीवर्ड्स के साथ गूगल खोज की जिसमें हमें इटीवी आंध्र प्रदेश का एक वीडियो मिला | इस वीडियो में देख जा सकता है की अंतिम संस्कार एक बंद जगह पर हो रहा है जहाँ कई स्तम्भ देखे जा सकते हैं |

यह अंतिम संस्कार पुरानापुल इलाके में हुआ था जो इटीवी आंध्र प्रदेश के वीडियो में दिखाया गया है | बूम ने पुराना पुल श्मशान वाटिका (हैदराबाद) से संपर्क किया | वहां के प्रबंधन से देवानंद ने बूम को बताया की यह वायरल वीडियो बलात्कार पीड़िता का नहीं है | उन्होंने भी हमें इटीवी आंध्र प्रदेश का एक वीडियो शेयर कर कहा की वास्तव में यह जगह है जहाँ अंतिम संस्कार हुआ था |

Full View

इसके अलावा हमें साक्षी न्यूज़ पेपर का एक लेख भी मिला जिसमें पीड़िता के अंतिम संस्कार की तस्वीर थी जो वायरल वीडियो से कहीं से कहीं तक मेल नहीं खाती थी | यह तस्वीर और इटीवी आंध्र प्रदेश का वीडियो दोनों मेल खाते हैं | 


इसके अलावा वायरल वीडियो की खोज से कुछ मालुम नहीं हुआ | बूम स्वतंत्र रूप से यह नहीं बता सकता की वायरल वीडियो कहा से है परन्तु हम यह पता लगाने में सक्षम थे की वीडियो हैदराबाद बलात्कार से संबंधित नहीं है |

Related Stories