फैक्ट चेक

ड्यूटी पर नशा करते पुलिसकर्मियों का दो साल पुराना वीडियो फ़िर से किया जा रहा है वायरल

बूम ने पाया की यह वीडियो देश भर में चल रहे चालान कार्यक्रम से जोड़कर वायरल किया जा रहा था जो ग़लत है | हज़ारों की संख्या में शेयर होने के बाद मुख्य दावे को बदल दिया गया

By - Saket Tiwari | 12 Sept 2019 5:01 PM IST

Old-policemen-drunk

होली या अन्य त्योहारों के वक़्त कई मामले देखने को मिलते हैं जहाँ पुलिसकर्मी शराब पी कर ड्यूटी पर नाचना गाना करते हैं | ड्यूटी पर शराब पीना गैरकानूनी है जिसके चलते कई बार पुलिस विभाग उन्हें ससपेंड भी करता है | इसी सन्दर्भ में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे करीब 40,000 बार शेयर किया जा चूका है |

वीडियो में दो पुलिसकर्मी डायल 100 जीप पर बैठकर शराब पी रहे हैं | कोई उनका वीडियो बना रहा है जिसमें उनमें से एक को कहते सुना जा सकता है: हम ड्यूटी भी करेंगे और त्यौहार भी मनाएंगे |

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है: ड्यूटी पर पुलिस वाले दारू पीते हुए कैमरे में कैद हो गए।

यह कैप्शन एडिट किया गया है | पहले इस वीडियो को मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संशोधन से जोड़ कर वायरल किया गया था जिसके चलते देश भर में ट्रैफिक पुलिस हज़ारों के चालान बना रही है |

यह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

Full View

फ़ैक्ट चेक

बूम ने "Policemen drinking alcohol on duty" कीवर्ड्स के साथ गूगल खोज की और हमे परिणामों से पता चला की घटना सच है परन्तु दो साल पुरानी है | हालांकि अभी के कैप्शन में कोई दोष नहीं है पर इस वीडियो को हाल के किसी भी दूसरे सन्दर्भ से जोड़ना ग़लत है |

रिवर्स इमेज सर्च करने पर मिले लेखों से इस घटना के पुराने होने की पुष्टि होती है | पड़ताल के दौरान मिले वीडिओज़ को आप नीचे देख सकते हैं | यह घटना उत्तर प्रदेश के शामली की है | ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसकर्मी 2017 में चिचोली पुलिस चौकी के पास जीप पर बैठ कर शराब पीते कमरे में क़ैद हुए थे |

Full View



Related Stories