सात साल पुराने वीडियो का एक हिस्सा भ्रामक दावों के साथ वायरल
बूम ने पाया की वीडियो एक घंटे का है एवं आंध्र प्रदेश में स्थित सत्य साई राम के आश्रम प्रशांति निलयम में शूट किया गया है
![Indian video viral as of Dubai](https://hindi.boomlive.in/wp-content/uploads/sites/2/2019/08/muslim-women-bhajan.jpg)
फ़ेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया गया है | वीडियो में कुछ महिलाएं एवं पुरुष 'राम शरण सुखदाई भजो रे' भजन गा रहे हैं | इस वीडियो क्लिप के साथ दावा किया जा रहा है की एक फतवे के अनुसार दुबई में नमाज़ अदा करना हराम है |
कैप्शन में लिखा है: दारुल उलूम देवबंद में अब नया फतवा जरी होगा दुबई की मस्ज़िद में नमाज़ अदा करना हराम है | (Sic)
इसके अलावा वीडियो की टेम्पलेट पर लिखा है: दुबई की मस्ज़िद में राम राम की गूँज | मुस्लिम महिलाओं ने गाए प्रभु राम के भजन | अगर यह भारत में होता तो इस्लाम ख़तरे में आ जाता |
आपको बता दें की यह दावा फ़र्ज़ी है एवं वीडियो भारत में ही शूट किया गया है |
हमनें उत्तर प्रदेश में स्थित दारुल उलूम से सम्बंधित गूगल सर्च किया | ऐसा कोई लेख नहीं मिला जिसमें दावे से मिलती जुलती सूचना हो | यदि वीडियो की बात करें तो यह 2012 में आंध्र प्रदेश के प्रशांति निलयम आश्रम में शूट किया गया था | पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |
वीडियो को नीचे देखें एवं इसके आर्काइव्ड वर्शन को यहाँ देखें |
हमें समान वीडियो यूट्यूब पर अलग अलग चैनल्स द्वारा ग़लत दावों के साथ अपलोड किया हुआ मिला |
फ़ैक्ट चेक
बूम ने "'Hari bhajan in a mosque" कीवर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया | ए.बी.पी वायरल सच का एक वीडियो मिला जो 2016 में प्रकाशित हुआ था | इस वीडियो में वायरल क्लिप के साथ जिस दावे को ख़ारिज किया था वो अब वायरल हो रहे दावे से अलग था |
वीडियो से पता चलता है की वायरल क्लिप प्रशांति निलयम में हुए एक कार्यक्रम का कटा छठा रूप है | प्रशांति निलयम सत्य साई राम का आश्रम था | इस कार्यक्रम में बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरबिया, सीरिया, टर्की, और संयुक्त अरब अमीरात से आये भक्तों ने भाग लिया था |
![Screenshot of YT intro of original video](https://hindi.boomlive.in/wp-content/uploads/sites/2/2019/08/7.png)
हमें कोलम्बो टेलीग्राफ का एक लेख भी मिला | लेख के साथ 2012 में प्रकाशित वास्तविक वीडियो जुड़ा हुआ था | नीचे आप वास्तविक वीडियो देख सकते हैं | 44 मिनट के समय चिन्ह पर वायरल वीडियो क्लिप वाला हिस्सा सुन सकते हैं | वीडियो करीब एक घंटे लम्बा है जिसमें अलग अलग भाषा में तरह तरह के भजन गाए गए हैं |
बूम ने दारुल उलूम को संपर्क किया परन्तु कोई जवाब नहीं मिला | जवाब मिलते ही लेख को अपडेट किया जाएगा |