Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • देवी काली की मूर्तियों को खंडित...
फैक्ट चेक

देवी काली की मूर्तियों को खंडित करने का पुराना वीडियो हाल की घटना के रूप में वायरल

बूम ने पाया की यह वीडियो 2015 से फ़ेसबुक पर मौजूद है | कई दावों में इसे कश्मीर मुद्दे से जोड़कर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है

By - Sumit |
Published -  26 Aug 2019 5:38 PM IST
  • Broken Idols in West Bengal

    नवरात्री शुरु होने में मुश्किल से एक महीना बचा है। ऐसे समय में चार साल पुराना एक वीडियो भ्रामक कैप्शन के साथ फिर से वायरल हो रहा है जिसमें देवी काली की खंडित मूर्तियों को दिखाया गया है।

    वायरल किए जा रहे वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है,”पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के लिए बनाई जा रही माता की मूर्तियों को खंडित किया गया।”

    आप वीडियो नीचे देख सकते हैं और यहां इसके अर्काइव वर्शन तक पहुंच सकते हैं।

    [embed]https://www.facebook.com/VishalMalviya23031994/videos/667056937139641/[/embed]

    वीडियो में देवी काली की कई टूटी हुई मूर्तियों को दिखाया गया है और पीछे से एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "उन्होंने हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाया है।"

    वीडियो विभिन्न कैप्शन के साथ कई फ़ेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल में वायरल हुआ है। कुछ कैप्शन में तो यह भी कहा गया है कि 'कश्मीर के बाद, अब पश्चिम बंगाल की बारी है'।

    [embed]https://twitter.com/hema4pk/status/1163985164059455489?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1163985164059455489&ref_url=https://www.boomlive.in/2015-video-of-desecrated-idols-of-goddess-kaali-passed-off-as-recent/[/embed] [embed]https://twitter.com/cYc94igIDSjRUqT/status/1163780385978736646?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1163780385978736646&ref_url=https://www.boomlive.in/2015-video-of-desecrated-idols-of-goddess-kaali-passed-off-as-recent/[/embed]
    Broken Idols in West Bengal
    Broken Idols in West Bengal
    Broken Idols in West Bengal

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने वीडियो में से एक फ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया कि यह 2015 से मौजूद है। इसी वीडियो को 10 नवंबर, 2015 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसमें कैप्शन के साथ यह लिखा गया था कि, 'पश्चिम बंगाल के हुगली में, मां काली की 25 मूर्तियां खंडित।'

    [embed]https://youtu.be/oPStahv0_5M[/embed]

    बूम ने यही वीडियो, एक राइट विंग पेज वेलकम टू हिंदूइज्म पर भी पाया जिसे 2015 में अपलोड किया गया था। यहां पर मूर्तियों को खंडित करने का आरोप मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगाया गया था।

    [embed]https://www.facebook.com/watch/?v=442947315896704[/embed]

    हमने घटना पर समाचार रिपोर्टों की तलाश की लेकिन कोई रिपोर्ट नहीं मिली। बूम ने अधिक जानकारी के लिए हुगली पुलिस से भी संपर्क करने की कोशिश की है। उनसे प्रतिक्रिया मिलते ही इस लेख को अपडेट किया जाएगा।

    बूम स्वतंत्र रूप से यह स्थापित नहीं कर सका कि पश्चिम बंगाल में वीडियो कहां से था परन्तु हम यह पता लगाने में सक्षम रहे कि वीडियो 2015 से ही मौजूद है।

    Tags

    DURGADURGA IDOLSDurga PujafakeFeaturedHinduIDOLSKAALI IDOLSkaliKashmirMuslimsViral
    Read Full Article
    Claim :   पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के लिए बनाई जा रही माता की मूर्तियों को खंडित किया गया।
    Claimed By :  Facebook pages and Twitter handles
    Fact Check :  FALSE
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!