फैक्ट चेक
क्या ड्रैगनएयर 737 तूफान में फंसा? या फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है फ़र्ज़ी !
सोशल मीडिया पर ड्रैगनएयर 737 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हवाई जहाज को तूफानी हवाओं के कारण चक्कर काटता दिखाया गया है। वीडियो फर्जी है
![](https://www.boomlive.in/wp-content/uploads/2018/09/featured.jpg)
इसी दावे के साथ, 12 सितंबर, 2018 से, यह वीडियो फेसबुक पर कई लोगों द्वारा साझा किया गया है। यह वीडियो ट्वीटर पर भी साझा किया गया है।DragonAir B-737 hit by typhoon in Shen Zhen. But managed to land safely. pic.twitter.com/scL3WfyQjl
— MediaBSKH (@baganserai2) September 13, 2018
![](https://www.boomlive.in/wp-content/uploads/2018/09/facebook-posts.jpg)
ट्वीटर पर यह वीडियो एक सत्यापित हैंडल @The_JamesJordan द्वारा भी साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन कुछ ऐसे दिया गया है, “उम्मीद है कि हांगकांग में मेरी सभी साथी सुरक्षित हैं...और वे भी जो इस भयानक तूफान से प्रभावित हुए हैं। इसके पायलट को पदक या कुछ और मिलना चाहिए। यह एक सच्चा हीरो है जिसने सभी को बचा लिया है।” इस ट्वीट को करीब 6.9 हजार बार रिट्वीट किया गया है।DragonAir B-737 hit by typhoon in Shen Zhen. But managed to land safely. pic.twitter.com/scL3WfyQjl
— MediaBSKH (@baganserai2) September 13, 2018
वीडियो के हरेक फ्रेम को बारीकी से देखने पर हमने पाया कि यह वीडियो क्लिप दो वीडियो मिला कर बनाया गया है। वीडियो की शुरुआत में, विमान को 360 डिग्री स्पिन लेते देखा जा सकता है और फिर अचानक यह एक दूसरे फ्रेम में कट जाता है जहां विमान स्थिर है और यात्री अंदर से बाहर निकल रहे हैं। दो फ्रेमों से यह बहुत स्पष्ट है कि वीडियो में दिखाई देने वाले विमान अलग-अलग हैं। पहले वीडियो में विमान के किनारों में 'जेट्स' लिखा दिखता है और इसके पीछे मैपल का एक लीफ है। लेकिन दूसरे वीडियो में विमान का लोगो अलग दिखाई देता है।Hoping all my friends in Hong Kong are safe.... And all who have been effected by the terrifying typhoon
This pilot needs a medal or something. True hero saving everyone pic.twitter.com/PY6uFcq1s5 — James Jordan (@The_JamesJordan) September 16, 2018
![](https://www.boomlive.in/wp-content/uploads/2018/09/plane-comparison.jpg)
![](https://www.boomlive.in/wp-content/uploads/2018/09/meni-thigs.jpg)
![](https://www.boomlive.in/wp-content/uploads/2018/09/dailymail-report.jpg)
Next Story