आज 8 मार्च - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाता है. आइये आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसी महिलाओं से जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम हमेशा हमेशा के लिए अंकित किया है.

सावित्रीबाई फ़ुले
Savitribai Phule को भारत की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है. Maharashtra के Naigaon में 3 जनवरी 1931 को जन्मी इस महिला ने लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.
जुन्को तबेई
जापानी पर्वतारोही Junko Tabei एवरेस्ट की चोटी फ़तेह करने वाली विश्व की पहली महिला हैं.
एडिथ व्हार्टन
America के महान लेखकों में से एक Edith Wharton पहली महिला थीं जिन्हें Fiction के लिए Pulitzer Prize से सम्मानित किया गया था.
बछेंद्री पाल और अरुणिमा सिन्हा
Bachendri Pal पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने 1984 में एवेरेस्ट फ़तेह किया. 2013 में Arunima Sinha विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों पर पहुंचने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी.
कैथरीन बिगेलो
Kathryn Bigelow अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं. अपनी फ़िल्म The Hurt Locker (2008) के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का Oscar जीतने वाली बिगेलो पहली महिला हैं.
वैलेन्टिना टेरेशकोवा
1937 में Russia में पैदा हुई Valentina Tereshkova अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला हैं.